कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव नहीं रहे, दिल्ली एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

दुखद : कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव नहीं रहे, दिल्ली एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव नहीं रहे, दिल्ली एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

Tricity Today | राजू श्रीवास्तव

New Delhi : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है। राजू श्रीवास्तव के निधन की पुष्टि उनके परिजनों ने की है। राजू श्रीवास्तव पिछले 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। यह पूरे देश को एक बड़ी क्षति है। राजू श्रीवास्तव का नाम केवल भारत ही नहीं बल्कि विभिन्न देशों के मशहूर कॉमेडियन में लिया जाता है।

10 अगस्त से थे अस्पताल में एडमिट
बीते 10 अगस्त से कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव की तबीयत खराब थी। उनको सीने में दर्द था और इसके अलावा वर्कआउट के दौरान वह अचानक गिर गए थे। जिनको इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। वहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। राजू श्रीवास्तव का केवल 58 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। यह भारत की कॉमेडी इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका है।

राजू श्रीवास्तव के बारे में
राजू श्रीवास्तव मूलरूप से उत्तर प्रदेश में स्थित कानपुर के रहने वाले थे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 में हुआ था। राजू श्रीवास्तव एक सामान्य परिवार से सम्बन्ध रहते थे। उन्होंने हास्य की दुनिया में एक बड़ा नाम कमाया है। राजू श्रीवास्तव को सबसे पहली सफलता "ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" में मिली थी। उसके बाद उन्होंने केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी कॉमेडी के माध्यम से नाम कमाया है। राजू श्रीवास्तव ने तेजाब, मैंने प्यार किया, बाजीगर, मिस्टर इंडिया, मैं प्रेम की दीवानी हूं, बिग ब्रदर, मुंबई टू गोवा, टॉयलेट एक प्रेम कथा और फिरंगी जैसी फिल्मों में काम किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.