दिल्ली से मेरठ तक इन 6 सुरंग में दौड़ेगी रेल, पहली का निर्माण होने पर इंजीनियरों ने लगाए वंदे मातरम के नारे

Rapid Rail : दिल्ली से मेरठ तक इन 6 सुरंग में दौड़ेगी रेल, पहली का निर्माण होने पर इंजीनियरों ने लगाए वंदे मातरम के नारे

दिल्ली से मेरठ तक इन 6 सुरंग में दौड़ेगी रेल, पहली का निर्माण होने पर इंजीनियरों ने लगाए वंदे मातरम के नारे

Google Image | Rapid Rail

Delhi/Meerut : दिल्ली से मेरठ का सफर काफी आसान हो जाएगा। जिस सफर को तय करने में अभी घंटों का समय लगता है, वह सफर अब मिनटों में तय किया जाएगा। दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली भारत की पहली रैपिड रेल सुरंग से होकर गुजरेगी। गांधीबाग से बेगमपुल स्टेशन तक 760 मीटर की सुरंग तैयार हो गई है। इसके अलावा अन्य सुरंग पर भी कार्य चल रहा है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम में बेगमपुल स्टेशन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान तिरंगा हाथ में लेकर रैपिड रेल बनाने वाली कंपनी के इंजीनियरों और अधिकारियों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाए।

रैपिड की छह सुरंग, कहां से कहां तक       
  1. भैंसाली से मेट्रो प्लाजा           
  2. भैंसाली से मेट्रो प्लाजा    
  3. गांधी बाग से बेगमपुल    
  4. गांधी बाग से बेगमपुल   
  5. भैंसाली  से बेगमपुल 
  6. भैंसाली से बेगमपुल 

एफकॉन्स कंपनी बना रही है सुरंग
आपको बता दें कि रैपिड रेल के लिए एफकॉन्स कंपनी सुरंग बना रही है। बताया जा रहा है कि इस रैपिड रेल को 2023 के अंत तक चलाया जाएगा उसको लेकर काफी तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है शुरुआत में दिल्ली से लेकर मेरठ तक 82 किलोमीटर के रूट पर रैपिड रेल दौड़ेगी। इसको लेकर दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ में काफी तेजी के साथ कार्य चल रहा है।

पूरी परियोजना में खर्च होंगे 30,274 करोड़ रुपए
देश की पहली रैपिड रेल बनकर तैयार हो गई है। रैपिड रेल में सवारियों के लिए बहुत ही शानदार बहुत बेहतर सुविधा होगी। यह रेल पूरी तरीके से मेक इन इंडिया पर आधारित है। देश की पहली रैपिड रेल का निर्माण गुजरात के शामली में स्थित एलस्टॉम कारखाने में हुआ है। इसकी नींव भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2019 को रखी थी। पूरी परियोजना में 30,274 करोड़ रुपए का खर्च आने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.