दिल्ली आने वाली 110 फ्लाइट्स और 25 ट्रेनें प्रभावित

एनसीआर पर कोहरे का रेड अलर्ट : दिल्ली आने वाली 110 फ्लाइट्स और 25 ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली आने वाली 110 फ्लाइट्स और 25 ट्रेनें प्रभावित

Tricity Today | Weather Update

New Delhi : दिल्ली में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा छाया हुआ है। बुधवार की सुबह पूरे एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे में 50 मीटर से भी कम की विजिबिलिटी थी। जिसके कारण सड़कों पर रेंगते दिखे। धुंध की वजह से कई जगह हादसे भी हुए। कोहरे की वजह से ट्रेन और उड़ानें प्रभावित रहीं। जो लोग सुबह घर से काम के लिए निकले, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आज मौसम का हाल
बुधवार को कोहरा बहुत अधिक देखने को मिला। लेकिन, आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें विजिबिलिटी जीरो से 200 मीटर तक रह सकती है। इसके बाद 28 दिसंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कुहासे से हुए कई हादसे
घने कुहासे के कारण दिल्ली एनसीआर में कई सड़क हादसे हुए। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर के पास कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। उधर, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी हादसों में कई लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर है।

प्रदूषण से हालत खराब
दिल्ली एनसीआर में लोगों को कोहरे के साथ प्रदूषण का भी सामना कर करना पड़ रहा है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को एक्यूआई 377 दर्ज किया। वहीं, फरीदाबाद में 302, गाजियाबाद में 305, गुरुग्राम में 286 और नोएडा में 343 एक्यूआई दर्ज किया गया।

कोहरे के कारण ट्रेनें और फ्लाइट्स प्रभावित
उत्तर रेल के प्रवक्ता का कहना है कि कोहरे के कारण करीब 25 ट्रेनें और 110 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं हैं। इन ट्रेनों में शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। भोपाल से दिल्ली आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस कई घंटे की देरी से आई। इसके अलावा दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से कानपुर पहुंची थी। 25 ट्रेन भी प्रभावित हुई हैं। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 110 फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने वाली करीब 50 फ्लाइट्स भी लेट से उड़ान भर रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.