भारतीय छात्रों के लिए रूस ने लिया बड़ा फैसला, 6 घंटे के लिए रोका जाएगा युद्ध

रूस-यूक्रेन युद्ध : भारतीय छात्रों के लिए रूस ने लिया बड़ा फैसला, 6 घंटे के लिए रोका जाएगा युद्ध

भारतीय छात्रों के लिए रूस ने लिया बड़ा फैसला, 6 घंटे के लिए रोका जाएगा युद्ध

Google Image | Symbolic Photo

Russo-Ukrainian War : रूस-यूक्रेन के बीच रहे युद्ध अब खतरनाक रूप ले चुका है। युद्ध को चलते 8 दिन हो चुके हैं। युद्ध की वजह से यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इसी के बीच रूस ने खरकिव में 6 घंटे के लिए युद्ध  रोकने का फैसला किया है। 

पूरी दुनिया है तनावग्रस्त 
यूक्रेन की सेना ने सरेंडर करने से मना कर दिया है। वह देश की रक्षा के लिए डटकर सामना कर रहे है। रूस ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दी है। जिसकी वजह से पूरी दुनिया आज तनावग्रस्त है। रूस सैनिकों द्वारा 6 घंटे के लिए खारकीव मे युद्ध रोका जाएगा। इस दौरान खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों को निकाला जाएगा। छात्रों को सुरक्षित भारत लाने के लिए भारत सरकार पूरी कोशिश कर रही है। 

भारत के 15 विमान जाएंगे यूक्रेन 
युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों को वापस भारत लाने का काम चल रहा है। भारतीय सरकार पूरे जोर-शोर से प्रयास कर रही है। अब तक 17 हजार भारतीय यूक्रेन से वापस आ चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है अगले 24 घंटों में लगभग 15 उड़ाने जाएंगी। और वहां पर फंसे हुए छात्रों को वापस लेकर आएंगे। 

यूक्रेन ने किया बड़ा दावा 
रूस और यूक्रेन के बीच भयंकर युद्ध के चलते यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है कि यूक्रेन के सैनिकों ने 1 हफ्ते के अंदर रूस के 9 हजार सैनिकों को मारा गया है। उन्होंने बताया "हमारी सेना काफी मजबूत है और दुश्मन को हमेशा के लिए तोड़ गिराने के लिए अपना पूरा प्रयास कर रही है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.