रूस के राष्ट्रपति ने जंग ऐलान किया, कहा- यूक्रेन की मदद करने वाले देश को भुगतना होगा बड़ा हर्जाना

रूस-यूक्रेन विवाद : रूस के राष्ट्रपति ने जंग ऐलान किया, कहा- यूक्रेन की मदद करने वाले देश को भुगतना होगा बड़ा हर्जाना

रूस के राष्ट्रपति ने जंग ऐलान किया, कहा- यूक्रेन की मदद करने वाले देश को भुगतना होगा बड़ा हर्जाना

Google Image | रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन

Russia-Ukraine Crisis : रूस और यूक्रेन देश के बीच लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। अब रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने औपचारिक तौर पर जंग का ऐलान कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा कि "वह अपने हथियार डाल कर वापस अपने घर लौट जाएं, नहीं तो बड़ा हर्जाना भुगतना होगा।" इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति ने बयान जारी करते हुए कहा कि, अगर किसी देश ने यूक्रेन की मदद करने की सोची तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च करने का आदेश
रूस और यूक्रेन के बीच विवाद काफी तेजी के साथ बढ़ने लगा है। रूस के राष्ट्रपति ने ऐलान करते हुए कहा उन्होंने रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च करने का आदेश दिया है। जिसका मुख्य लक्ष्य यूक्रेन का गैरफौजीकरण है। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने कहा है कि, यह विवाद हमारे लिए जीवन-मरण का सवाल है। यूक्रेन नियो-नाजी का समर्थन कर रहा है। इसलिए हमने स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया है। लेकिन व्लादीमीर पुतिन ने साफ कहा है कि, इसमें यूक्रेन की जनता को नुकसान नहीं होगा। हमारी सेना मासूमों को परेशान नहीं करेगी। 

यूक्रेन की किसी भी जनता को नुकसान नहीं होगा
पुतिन ने ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सेना यूक्रेन के किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं कर रही है और हमारा निशाना यूक्रेन का कोई भी शहर नहीं है। हमारे निशाना सिर्फ यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, एयरफील्ड, एयर डिफेंस, फेसिलिटीज और एविएशन हैं। हम सिर्फ इनको ही तबाह करेंगे। हमारे देश से यूक्रेन की किसी भी जनता को नुकसान नहीं होगा। 

हम रूस को मुंहतोड़ जवाब देंगे : यूक्रेन
वहीं, दूसरी ओर इस ऐलान के बाद यूक्रेन में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। यूक्रेन की तरफ से अपने देशवासियों से ऐलान किया गया है कि, वह तुरंत रूस देश को छोड़कर अपने देश वापस आए। आपको बता दें कि यूक्रेन के करीब 30 लाख लोग रूस में है। बैठक के दौरान यूक्रेन ने कहा है कि, हम रूस को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.