मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में बवाल, संजय सिंह राज्यसभा से हुए सस्पेंड, जानिए कारण

Mansoon Session : मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में बवाल, संजय सिंह राज्यसभा से हुए सस्पेंड, जानिए कारण

मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में बवाल, संजय सिंह राज्यसभा से हुए सस्पेंड, जानिए कारण

Google Image | संजय सिंह राज्यसभा से हुए सस्पेंड

New Delhi : दिल्ली में मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। जहां सोमवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी राजनीतिक दलों ने मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष हंगामे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोनों सदनों में जवाब देने की मांग पर अड़ा हुआ है। वहीं सरकार चर्चा करने की अपील कर रही है। बता दें इसका विरोध आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी कर रहे थे। उन्हें राज्यसभा के पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। सतीश गोयल की शिकायत पर राज्यसभा सभापति ने यह कार्रवाई की है। गौरतलब है कि संजय सिंह इससे पहले भी राज्यसभा से निलंबित हो चुके हैं।

मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग
दरअसल, सोमवार को जब दूसरी बार जब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो आप सांसद संजय सिंह मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए वेल में पहुंच गए। सभापति की ओर से लगातार चेतावनी के बावजूद संजय सिंह नहीं माने और नारेबाजी करते रहे। सभापति लगातार संजय सिंह को अपनी जगह पर जाने के लिए कह रहे थे। जब संजय सिंह अपनी सीट पर नहीं गए तो पीयूष गोयल ने कहा कि संजय सिंह की इस तरह की हरकत सही नहीं है। ये सदन के नियमों के खिलाफ है। इसके बाद पीयूष गोयल सस्पेंशन के लिए प्रस्ताव लेकर आए। सदन में प्रस्ताव पास होते ही संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया।

नारेबाजी और हंगामा जारी
मणिपुर में दो महीने से जारी हिंसा पर विपक्ष लगातार सदन में चर्चा और पीएम मोदी से जवाब देने की मांग को लेकर सदन के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष की नारेबाजी और हंगामा जारी है। महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर जहां कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों को साथ लेकर मणिपुर मामले में एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं बीजेपी भी लगातार राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध का मसला उठा रही है। बीजेपी का कहना है वो सदन में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है मगर इसके साथ ही राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर भी चर्चा होनी चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.