दिल्ली के यूपी भवन में हुआ यौन शोषण, सीएम ने कई अफसर सस्पेंड किए

BIG BREAKING : दिल्ली के यूपी भवन में हुआ यौन शोषण, सीएम ने कई अफसर सस्पेंड किए

दिल्ली के यूपी भवन में हुआ यौन शोषण, सीएम ने कई अफसर सस्पेंड किए

Tricity Today | Symbolic images

New Delhi : दिल्ली के यूपी भवन में हुई एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवती का यौन शोषण दिल्ली के यूपी भवन में हुआ है। इस मामले में युवती ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाई है। दिल्ली पुलिस ने यूपी भवन का वह कमरा सील कर दिया है, जिसमें यौन शोषण किया हुआ। इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में गंभीरता से लिया है। सीएम के आदेश पर कई अफसरों को निलंबित किया गया है। पूरे मामले में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने विभागीय जांच का आदेश दिया है। यूपी भवन के कई अधिकारी सस्पेंड किए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी भवन के व्यवस्था अधिकारी दिनेश कारूष सस्पेंड किए गए हैं। राकेश चौधरी और पारस भी सस्पेंड किए गए हैं। राजीव तिवारी को यूपी भवन की जिम्मेदारी दी गई है।

क्या है पूरा मामला
दिल्ली के रहने वाले राज्यवर्धन सिंह परमार 26 मई 2023 की दोपहर करीब 12:20 पर एक अज्ञात महिला को लेकर UP भवन पहुंचे। उस वक्त स्वागत पटल पर दो कर्मचारी राकेश चौधरी और पारस मौजूद थे। इन लोगों ने राज्यवर्धन सिंह परमार को एक कमरा उपलब्ध करवाया। राज्यवर्धन सिंह परमार इस समय महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन वह उन विशेष लोगों की सूची में शामिल नहीं है, जिन्हें दिल्ली के UP भवन में कमरा आवंटित किया जा सकता है। इसके बावजूद गलत ढंग से राज्यवर्धन सिंह परमार को कमरा आवंटित किया गया। राज्यवर्धन सिंह परमार और अज्ञात महिला उसी दिन 01:05 बजे उस कमरे से बाहर चले गए। बाद में उसी अज्ञात महिला ने चाणक्यपुरी थाने में जाकर राज्यवर्धन सिंह परमार के खिलाफ शिकायत दी। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि राज्यवर्धन सिंह उसे UP भवन लेकर गया और वहां उसका यौन शोषण किया गया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए जांच के आदेश
चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन से पुलिस UP भवन पहुंची और जांच पड़ताल की। इंवेस्टिगेटिंग अफसर ने उस कमरे को सील कर दिया है, जिसमें महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। अब इस पूरे मामले में शासन ने एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री के आदेश पर UP भवन के व्यवस्था अधिकारी अधिकारी और स्वागत पटल पर मौजूद कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल की तरफ से आदेश जारी किए गए है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में अभी तक कई अहम जानकारी हाथ लगी है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल चुकी है। जिसमें साफ दिख रहा है कि अनाधिकृत व्यक्ति अज्ञात महिला को लेकर यूपी भवन पहुंचा। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश शासन की छवि खराब हुई है। इस पूरे प्रकरण के लिए यह व्यवस्था अधिकारी दिनेश कारूष जिम्मेदार है। इन सभी लोगों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.