फ्लाईओवर की गति में आई तेजी, जल्द नोएडा डीएनडी से आश्रम तक सफर होगा आसान

Delhi Ncr : फ्लाईओवर की गति में आई तेजी, जल्द नोएडा डीएनडी से आश्रम तक सफर होगा आसान

फ्लाईओवर की गति में आई तेजी, जल्द नोएडा डीएनडी से आश्रम तक सफर होगा आसान

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Delhi Ncr : नोएडा से दिल्ली जाने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। आश्रम चौक को जल्द ही जाममुक्त कर दिया जाएगा। इस मार्ग पर अंडरपास को खोलने के बाद अब आश्रम फ्लाइओवर (Aashram Flyover) को डीएनडी फ्लाईवे (DND Flyover) तक विस्तार देने का काम नवंबर में लगभग पूरा कर लिया जाएगा। इसके बन जाने के बाद लोगों को काफी जाम से राहत मिलेगी। द‍िल्‍ली सरकार के पीडब्‍लूडी व‍िभाग के अध‍िकार‍ियों के मुताब‍िक इसके बनने से आश्रम चौक और डीएनडी के बीच की 3 रेड लाइट कम हो जाएंगी जिससे वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

शहर वासियों को मिलेगी राहत
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से लाखों की संख्या में वाहन हर दिन साउथ दिल्ली की ओर आना-जाना करते हैं। अक्सर दिल्ली जाने के लिए वाहन चालक डीएनडी का सहारा लेते हैं। डीएनडी से होते हुए आश्रम चौराहे तक वाहनों को आए दिन जाम से जूझना पड़ता है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।

85 प्रतिशत काम पूरा
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अनंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी करीब 85 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है। फिलहाल निर्माण कार्य काफी तेजी गति के साथ चल रहा है। वर्तमान में फ्लाईओवर के सभी पिलर खड़े किए जा चुके हैं और अब यहां उन पर गार्डर डालने का काम किया जा रहा है। इस परियोजना में 128.25 करोड़ रुपए की लागत लगेगी।

मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
हाल में ही दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने आश्रम मार्ग पर पहुंचे। सिसोदिया ने कहा कि इतनी व्यस्त सड़क के बीचों-बीच फ्लाईओवर बनाना बेहद मुश्किल काम था। लेकिन पीडब्ल्यूडी इंजीनियर्स ने आसानी से इस कार्य को पूरा कर लिया। उन्होंने कहा कि आश्रम फ्लाईओवर का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। 2023 से पहले फ्लाईओवर को जनता को समर्पित करने की तैयारी चल रही है, नवंबर तक सड़क का काम लगभग पूरा हो जाएगा। इस फ्लाइओवर का काम पूरा होने के बाद नोएडा के साथ दिल्ली के अन्य हिस्सों से दक्षिणी दिल्ली आने-जाने वाले लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.