चार दिन की भारी वर्षा के बाद निकली धूप, जानिए इस सप्ताह के मौसम का हाल

Rain Update : चार दिन की भारी वर्षा के बाद निकली धूप, जानिए इस सप्ताह के मौसम का हाल

चार दिन की भारी वर्षा के बाद निकली धूप, जानिए इस सप्ताह के मौसम का हाल

Google Image | भारी बारिश के बाद मौसम में सुधार

Delhi NCR : बीते चार दिनों में को जमकर भिगोने के बाद दिल्ली-एनसीआर में अब मानसून की विदाई हो रही है। पिछले चार दिन में मानसून ने पूरे वर्ष का ना सिर्फ कोटा पूरा कर दिया है, बल्कि उससे 39 फीसदी ज्यादा वर्षा हुई है। मानसून सीजन के आखिरी समय में हुई वर्षा ने एक नया रिकार्ड बना दिया है। महीने के 25 दिनों में 164.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि 118.2 मिलीमीटर औसत वर्षा का रिकॉर्ड है। 

दिल्ली-एनसीआर में थमी बारिश
दिल्ली-एनसीआर में चार दिन की भारी और ना थमने वाली लगातार वर्षा के बाद रविवार को मौसम साफ नजर आया। रविवार को बारिश ना होने के साथ–साथ दिनभर धूप भी निकली रही। हालांकि, आस–पास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी सूचना मिली है। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा का कोटा पूरा हो चुका है और इस हफ्ते पारा चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ेगी। अगले एक से दो दिनों में मौसम विभाग मानसून विदाई की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। 

आज के मौसम का हाल
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को अधिकतम तापमान- 31 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान- 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सूर्यास्त का समय: 6:13 बजे होने की संभावना है और सूर्योदय का समय: 6:12 बजे है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज धूप निकलने की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी और नमी का स्तर सामान्य रहेगा। 

आज से आएगा मौसम में बदलाव
मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान लगाया है कि इस सप्ताह से मौसम में बदलाव आने वाला है और चार दिन से हो रही भारी बारिश पर विराम लगने वाला है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार तक पारा चढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सप्ताह के अंत की बात करें तो पारा 35 तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक अक्तूबर से न्यूनतम तापमान में कमी आने के आसार हैं। ऐसे में मौसम बदलने के दौर में रातें ठंडी होना शुरू हो जाएंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.