मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के इस काम से भाजपा ने सपा को घेरा, कहा- बहू से कुछ सीखो

Lucknow : मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के इस काम से भाजपा ने सपा को घेरा, कहा- बहू से कुछ सीखो

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के इस काम से भाजपा ने सपा को घेरा, कहा- बहू से कुछ सीखो

Tricity Today | अपर्णा यादव

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए का दान दिया है। अपर्णा यादव के इस काम पर भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। 

अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी है। अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए का दान दिया है। इस दौरान अपर्णा यादव कि, "मैंने ये स्वेच्छा से किया है, मैं अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी नहीं ले सकती, अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है।" 

इसके बाद भाजपा नेता मनीष शुक्ला ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के परिवार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए मनीष शुक्ला ने कहा है कि "उन्हें घर की बहू अपर्णा यादव से सीखना चाहिए।" आपको बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए अभी तक लगभग 1000 करोड़ रुपए बैंक अकाउंट में आ चुके हैं। इस बार की जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.