मौसम ने फिर बदला मिजाज, इस दिन हो सकती है एनसीआर में बारिश, छाता लेकर घर से निकलें

Weather Update : मौसम ने फिर बदला मिजाज, इस दिन हो सकती है एनसीआर में बारिश, छाता लेकर घर से निकलें

मौसम ने फिर बदला मिजाज, इस दिन हो सकती है एनसीआर में बारिश, छाता लेकर घर से निकलें

Tricity Today | इस दिन हो सकती है एनसीआर में बारिश

Delhi Weather : दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने करवट बदल ली है। यहां पर दिन के समय में गर्मी रहने लगी है और फरवरी के जाने से पहले ही धूप की तपिश झेलने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी में एक बार और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि पहाड़ों से हल्का और तेज वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आ रहा है जिसके चलते दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में आज का तापमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री था। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए हुए दिख सकते हैं। जिसके चलते यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि नोएडा में आज आसमान साफ रहेगा। जिसके कारण यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.