अक्टूबर में मिलेंगी कुल 12 दिन की छुट्टियां, जाने किस दिन बंद हो सकता है बैंक

Delhi NCR : अक्टूबर में मिलेंगी कुल 12 दिन की छुट्टियां, जाने किस दिन बंद हो सकता है बैंक

अक्टूबर में मिलेंगी कुल 12 दिन की छुट्टियां, जाने किस दिन बंद हो सकता है बैंक

Google Image | बैंक बंद

Ghaziabad : अगर आप लंबे अरसे से कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन आपको छुट्टियां नहीं मिल रही हैं, तो यह खुशखबरी आपके लिए है| दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए अगले महीने में छुट्टियों की बरसात होने वाली है| अगले महीने यानी अक्टूबर में दिल्ली एनसीआर के लोगों को एक या दो नहीं बल्कि छुट्टियों की लंबी सौगात मिलने वाली है| दिल्ली एनसीआर के लोगों को अक्टूबर में कुल 12 दिन की छुट्टियां मिलेंगी| इसकी वजह इस महीने में पड़ रहे है नवरात्र के बाद दशहरा और दीपावली जैसे अन्य त्यौहार हैं।

छुट्टियां बन सकती हैं बाधा
दिल्ली एनसीआर के लोगों को अक्टूबर के महीने में लंबी छुट्टी मिल रही है। यह लंबी छुट्टी खुशी का कारण तो है, लेकिन यह आपके परेशानी का भी कारण बन सकता है। इन छुट्टियों के दौरान अगर आपको बैंक से संबंधित कोई कार्य है, तो यह आपके कार्य में बाधा बन सकती है। ऐसे में अपनी छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए बैंक संबंधित काम को समय पर खत्म कर लें, वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक को मिलेगा भरपूर अवकाश
आपको बता दें कि 2022 में अक्टूबर महीना आपके लिए लंबी छुट्टियों की सौगात लेकर आ रहा है। एक के बाद एक पड़ रहे दशहरे और दीवाली जैसे बड़े त्योहारों की वजह से यह छुट्टियां ना सिर्फ आपको मिलेंगी बल्कि बैंक के कर्मचारियों को भी दी जाएंगी। त्योहारों की वजह से बैंक में भी अवकाश दिए जाएंगे। गांधी जयंती के बाद दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज समेत कई त्योहारों की वजह से बैंक भी बंद रहेंगे। इसलिए यदि आपको बैंक से संबंधित कोई कार्य है, तो उसे छुट्टियों से पूर्व पूरा करें।

बैंक के अवकाश की सूची
ना सिर्फ त्यौहार बल्कि इस वर्ष अक्टूबर महीने में पांच रविवार भी हैं और रविवार के दिन भी बैंक में अवकाश रहता है। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहता है। इन सारी छुट्टियों को मिलाकर अक्टूबर महीने में कुल 12 दिन अवकाश रहेगा।

2 अक्टूबर : रविवार : गांधी जयंती 
4 अक्टूबर : मंगलवार : महानवमी 
5 अक्टूबर : बुधवार : दशहरा 
8 अक्टूबर : दूसरा शनिवार 
9 अक्टूबर : रविवार : बारावफात 
16 अक्टूबर : रविवार 
22 अक्टूबर : चौथा शनिवार 
23 अक्टूबर : रविवार 
24 अक्टूबर : सोमवार : दीपावली 
26 अक्टूबर : बुधवार : गोर्धन पूजा 
27 अक्टूबर : बृहस्पतिवार : भैया दूज 
30 अक्टूबर : रविवार

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.