ट्विटर से हजारों लोग हुए गायब, पीएम मोदी के 10 लाख फॉलोवर्स हुए कम, जानिए पूरा मामला

बड़ी खबर : ट्विटर से हजारों लोग हुए गायब, पीएम मोदी के 10 लाख फॉलोवर्स हुए कम, जानिए पूरा मामला

ट्विटर से हजारों लोग हुए गायब, पीएम मोदी के 10 लाख फॉलोवर्स हुए कम, जानिए पूरा मामला

Google Image | ट्विटर

New Delhi : गुरुवार की दोपहर से देर रात तक ट्विटर पर हजारों फॉलोवर्स लोगों के गायब हो गए हैं। जिसके बाद मानो कि ट्विटर पर तहलका मच गया है। दरअसल, गुरुवार की दोपहर से लोगों के ट्विटर अकाउंट पर फॉलोवर्स की संख्या कम होती चली गई, अब शाम आते-आते देर रात तक ट्विटर प्लेटफार्म से हजारों यूजर गायब हो चुके हैं। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर इस बात को शेयर कर रहे है। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पहले 19.5 मिलियन फॉलोवर्स थे, जो अब 19.4 मिलियन रह गए है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले 73.1 मिलियन फॉलोवर्स थे, जो अब 72.1 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। नोएडा के कांग्रेस नेता अनिल यादव ने बताया कि उनके ट्विटर पर करीब 9,000 फॉलोवर्स कम हो गए है। 

आपने अवेंजर्स मूवी तो देखी ही होगी। अवेंजर्स मूवी में आपने देखा होगा कि थॉनस एक चुटकी बजाता है और लाखों लोग गायब हो जाते हैं। ठीक उसी तरीके से अब ट्विटर में हुआ है। पराग अग्रवाल के सीईओ बनने के बाद ट्विटर पर अचानक फॉलोवर्स में की संख्या कम हो गई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है। लोगों को आशंका है कि फेक यूजर को ट्विटर से हटाया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.