सफल बनाने में दिल्ली के व्यापारी दे रहे खास योगदान, मैराथन निकाल कर लोगों को दिया यह संदेश

हर घर तिरंगा अभियान : सफल बनाने में दिल्ली के व्यापारी दे रहे खास योगदान, मैराथन निकाल कर लोगों को दिया यह संदेश

सफल बनाने में दिल्ली के व्यापारी दे रहे खास योगदान, मैराथन निकाल कर लोगों को दिया यह संदेश

Google Image | व्यापारियों ने निकाली मैराथन

Delhi : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने मैराथन दौड़ का नेतृत्व किया। प्रदेश के अध्यक्ष विपिन आहूजा और देवराज बावेजा ने कहा कि 15 अगस्त तक 100 से भी ज्यादा तिरंगा मार्च निकाले जाएंगे।

दिल्ली में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बहुत उत्साह और जोश हैं। सिर्फ राजनीतिक संगठन ही नहीं बल्कि दिल्ली के व्यापारी भी इस आभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। कुछ संगठन ने मुफ्त में झंडा बनाने का जिम्मा लिया हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ संगठन ने रविवार को हुई तिरंगा मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर लोगों को तिरंगा यात्रा सफल बनाने का संदेश दिया।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने रविवार को हुई मैराथन दौड़ का नेतृत्व किया। प्रदेश अध्यक्ष विपिन आहूजा और देवराज बावेजा ने बताया कि 15 अगस्त तक 100 से अधिक तिरंगा मार्च निकाले जाएंगे। 10 अगस्त को लालकिले से शहीद स्मारक, इंडिया गेट तक रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही 11 अगस्त को लालकिले से लाहौरी गेट तक पैदल मार्च की जाएगी।

नेशनल अकाली दल के द्वारा तिरंगा झंडे बांटकर अभियान की शुरुआत की। वहीं दूसरी ओर जंतर मंतर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने तिरंगा यात्रा निकाल लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की। महासचिव बिंदिया मल्होत्रा, सतपाल सिंह मंगा, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन ने देशभक्ति के गीत गाकर जश्न मनाया। 

चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने भी 9 अगस्त को चांदनी चौक के फव्वारा चौक से लालकिले तक पैदल तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता ने सभी व्यापारियों से इस अभियान में शरीक होने की अपील की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.