ट्विटर ने राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के एकाउंट की सेवाएं बहाल कीं, पार्टी ने प्लेटफॉर्म पर लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया: ट्विटर ने राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के एकाउंट की सेवाएं बहाल कीं, पार्टी ने प्लेटफॉर्म पर लगाए गंभीर आरोप

ट्विटर ने राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के एकाउंट की सेवाएं बहाल कीं, पार्टी ने प्लेटफॉर्म पर लगाए गंभीर आरोप

Tricity Today | ट्विटर ने राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के एकाउंट की सेवाएं बहाल कीं

New Delhi: टि्वटर इंडिया (Twitter India) ने कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) का टि्वटर एकाउंट अनलॉक कर दिया है। साथ ही पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं के ट्विटर एकाउंट की सेवाएं भी बहाल की जा रही हैं। दरअसल पिछले तीन से सोशल मीडिया पर राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के एकाउंट की सेवाएं शुरू करने के लिए ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक कैम्पेन चला रहे थे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगा रहे थे। 

राजधानी दिल्ली में एक बच्ची के साथ रेप और हत्या कांड मामले में राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की थीं। इसको लेकर भारतीय कानूनों के तहत राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बना था। उनके एकाउंट को लॉक कर दिया गया था। उसके बाद से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके सभी विंग ट्विटर पर भारत सरकार के दबाव में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगा रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि ट्विटर इंडिया भारत सरकार के दबाव में विपक्ष की आवाज दबा रहा है। प्रियंका गांधी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और यूपी की सोशल मीडिया उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक समेत सभी बड़ी हस्तियों ने राहुल गांधी की प्रोफाइल फोटो लगाई। 

ट्विटर पर उनके एकाउंट को अनलॉक करने का अभियान चलाया। इसके बाद अब से थोड़ी देर पहले उनके एकाउंट की सेवाएं शुरू की गई हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना विपक्ष का कर्तव्य है। अधिकार भी है। यह हमारे संविधान ने हमें दिया है। ट्विटर एक व्यापारिक संस्था है और भाजपा सरकार के हाथों की कठपुतली बन गया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने लिखा, झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। सत्यमेव जयते। कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया के चेयरमैन रोहन गुप्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ट्विटर ने राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी से जुड़े सभी नेताओं के एकाउंट फिर से शुरू कर दिए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.