दिल्ली मेट्रो में बॉक्सर की तरह लड़े दो आदमी, देखिए वीडियो...

Delhi Metro News : दिल्ली मेट्रो में बॉक्सर की तरह लड़े दो आदमी, देखिए वीडियो...

दिल्ली मेट्रो में बॉक्सर की तरह लड़े दो आदमी, देखिए वीडियो...

Google Image | Symbolic Image

New Delhi : दिल्ली मेट्रो में अजीबो गरीब किस्से सामने आते हैं। पिछले कुछ महीनों से लोगों की बचकानी हरकतों को वायरल वीडियो के माध्यम से देखा गया है। मेट्रो में कभी लड़ाई-झगड़े, कभी डांस तो कभी कहासुनी का वीडियो देखने को मिलता रहता है। लेकिन, इस बार कुछ अलग ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो में दो यात्री आपस में बॉक्सिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों लगातार एक दूसरे को मुक्के मारते नजर आ रहे हैं। मेट्रो में बॉक्सरों की भिड़ंत
दिल्ली मेट्रो में दो बॉक्सरों की फाइटिंग का वीडियो सामने आया है। इसमें दो लोग एक दूसरे को की बुरी तरह मुक्के मार रहे हैं। वीडियो में दोनों आदमी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यात्री भी डरे हुए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या रहा है। कोई भी यात्री दोनों के बीच आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। डरे सहमे लोगों में से एक ने हिम्मत करके बीच में आने की कोशिश की। लेकिन, वो भी नाकाम रहा। लड़ाई करते लोगों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.