दो गंभीर मरीजों को मिली कोरोना कॉकटेल डोज, हालत सुधरी, जानें किसे दी जाती है डोज

New Delhi : दो गंभीर मरीजों को मिली कोरोना कॉकटेल डोज, हालत सुधरी, जानें किसे दी जाती है डोज

दो गंभीर मरीजों को मिली कोरोना कॉकटेल डोज, हालत सुधरी, जानें किसे दी जाती है डोज

Google Image | दो गंभीर मरीजों की मिली कोरोना की कॉकटेल डोज

कोरोना संक्रमण को लेकर हाल ही में आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति पाने वाली कॉकटेल डोज मोनोक्लोनल ऐन्टीबॉडी दवा अब बीएल कपूर अस्पताल में भी दो मरीजों को दी गयी है। इससे पहले यह अपोलो, फोर्टिस एस्कॉर्ट, सर गंगाराम अस्पताल में मरीजों को दी जा चुकी है। इसकी एक खुराक 59,750 रुपये की है। ‌रोशे और सिपला फॉर्मा कंपनी इस दवा का उत्पादन कर रही हैx। यह दवा माइल्ड और मॉडरेट वाले उन मरीजों को दी जा रही है, जिनमें तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। उन रोगियों के गंभीर स्थिति में जाने की आशंका बनी हुई है। 

इन मरीजों को मिल रही कॉकटेल डोज
बीएलकपूर अस्पताल में यह दवा 70 साल के सुनीरमल और 65 वर्षीय सुरेश कुमार त्रेहान को दी गयी है। सुनीरमल पहले से ही दिल के मरीज रहे हैं और उनको स्टेंट भी डाला गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद वे अस्पताल में भर्ती थे। दोनों मरीजों में इस कॉकटेल डोज के सकारात्मक नतीजे देखे गए हैं। यह दवा उन्हीं कोरोना मरीजों को दी जाती है, जो 12 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। जिनका वजन 40 किलोग्राम से ऊपर है। यह मरीज उच्च जोखिम की श्रेणी में हों। दोनों मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।

17 मार्च के बाद कल 500 से कम नए केस
दिल्ली में कोरोना का कहर कम हो चुका है। नए मामले कम हो रहे हैं। गुरुवार को 487 नए मामले दर्ज हुए। होने वाली मौतें भी 50 से नीचे आ गई हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 80,046 सैंपल की जांच की गई। इसमें से 0.61 पर्सेंट सैंपल ही पॉजिटिव पाए गए। इस बीच 1058 मरीज ठीक हुए और 45 की जान चली गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.