गोकुलपुरी में गिरा दो मंजिला मकान, मलबे की चपेट में आए 8 लोग, रेस्क्यू जारी

New Delhi : गोकुलपुरी में गिरा दो मंजिला मकान, मलबे की चपेट में आए 8 लोग, रेस्क्यू जारी

गोकुलपुरी में गिरा दो मंजिला मकान, मलबे की चपेट में आए 8 लोग, रेस्क्यू जारी

Google Image | गोकुलपुरी में गिरा दो मंजिला मकान, मलबे की चपेट में आए 8 लोग

New Delhi : दिल्ली के गोकुलपुरी में बडा हादसा हुआ। दो मंजिला मकान गिरने से 8 लोग मलबे की चपेट में आ गए। जिनमें से 6 लोगों को निकाला जा चुका हैं, बाकी 2 को निकालने की भरपूर कोशिश की जा रही हैं। 

दो मंजिला मकान गिरने से मची अफरातफरी 
उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बड़ा हादसा हो गया। इलाके के जोहरीपुर एक्सटेंशन में दो मंजिला मकान अचानक गिर गया। जिसको वजह से आस पास में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में घर के आठ लोग मलबे की चपेट में आए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर राहत और बचाव का कार्य अभी चल रहा हैं।

घर के 8 सदस्य मलबे की चपेट में 
मिली जानकारी के मुताबिक घर के 8 सदस्य मलबे की चपेट में आए थे। जिनमें से छह लोगों को निकाल लिया गया हैं और नजदीकी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा हैं। हादसे में एक बच्ची के फंसे होने की खबर आ रही हैं, जिसको सही सलामत निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन के द्वारा दबे हुए लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा हैं
8 में से 6 लोगों को निकाला जा चुका हैं। वहीं 2 लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही हैं अभी तक मकान गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस प्रशासन के द्वारा दबे हुए लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा हैं। इसके साथ साथ गली में किसी के आने जानें पर भी रोक लगा दी गई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.