केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया इस्तीफा, विपक्ष की परेशानी बढ़ी, जानिए कहते हैं राजनीतिक विशेषज्ञ

बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया इस्तीफा, विपक्ष की परेशानी बढ़ी, जानिए कहते हैं राजनीतिक विशेषज्ञ

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया इस्तीफा, विपक्ष की परेशानी बढ़ी, जानिए कहते हैं राजनीतिक विशेषज्ञ

Google Image | मुख्तार अब्बास नकवी

New Delhi : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट मिनिस्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह अब उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्तार अब्बास नकवी का कार्यकाल गुरुवार 7 जुलाई 2022 को समाप्त हो रहा था। उससे पहले ही उन्होंने कैबिनेट मिनिस्टर पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्तार अब्बास राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल के उपनेता भी थे। उनके इस्तीफे देने के बाद विपक्ष की परेशानी बढ़ गई है।

कैबिनेट बैठक में मुख्तार अब्बास ने की थी पीएम मोदी की तारीफ
आपको बता दें कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक की थी। इस बैठक में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। जिसके बाद पीएम मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि आपने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पिछले दिनों मुख्तार अब्बास ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई है, इस बारे में पता नहीं चल पाया था।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नकवी भारत सरकार में अल्पसंख्यक मामलों से जुड़े मंत्रालय को देख रहे थे। नकवी के साथ जेडीयू कोटे से मंत्री रहे आरसीपी सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में आज ही मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह की तारीफ भी की थी। बता दें कि गुरुवार को दोनों ही नेताओं का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा था।

क्या कहते हैं राजनीतिक विशेषज्ञ
केन्दीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा देने से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि मुख्तार अब्बास नकवी को भारतीय जनता पार्टी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी सकती है। इसको भारत के उपराष्ट्रपति से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्तार अब्बास को।भारतीय जनता पार्टी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में खड़ा कर सकती है।

अगस्त में है उपराष्ट्रपति का चुनाव
आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई है। उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होंगे। इसके अलावा केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी इस दौड़ में शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.