रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया कर रही बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों का प्रसार- रामदास आठवले

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय मंत्री की बड़ी घोषणाएं : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया कर रही बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों का प्रसार- रामदास आठवले

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया कर रही बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों का प्रसार- रामदास आठवले

Tricity Today | Symbolic Image

New Delhi : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि आरपीआई को नागालैंड और मणिपुर में राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। आठवले ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के वंचित वर्गों के लिए संघर्ष जारी रखें। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका दल जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन जाएगी।

बाबा साहेब के आदर्शों पर चलेगे
उन्होंने कहा, "आरपीआई बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों को आगे बढ़ा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।"आठवले ने घोषणा की कि पार्टी दो करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्राम स्तर पर कमेटियां बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "हमें जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और उनके समाधान के लिए आंदोलन चलाना चाहिए।"आठवले जी ने दावा किया कि आरपीआई बाबासाहेब के अधूरे कार्यों को पूरा करेगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.