दिल्ली की सड़कों पर VVIP मूवमेंट, 'जवान' शाहरुख की रफ्तार पड़ेगी ढीली!

G-20 Summit : दिल्ली की सड़कों पर VVIP मूवमेंट, 'जवान' शाहरुख की रफ्तार पड़ेगी ढीली!

दिल्ली की सड़कों पर VVIP मूवमेंट, 'जवान' शाहरुख की रफ्तार पड़ेगी ढीली!

Google Image | Symbolic Image

New Delhi : जब से जवान मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है, तभी से शाहरूख खान की फिल्म ने अपनी पिछली फिल्म पठान के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जवान फिल्म को 7 सितंबर गुरुवार को रिलीज़ किया जाएगा। जबकि बाकी फिल्में शुक्रवार के दिन रिलीज़ की जाती हैं। सिर्फ कुछ खास फिल्मों को ही अन्य दिनों में रिलीज़ किया जाता है, जिनमें सलमान खान और आमिर खान की कुछ फिल्में शामिल हैं।

7 से 10 सितंबर तक दिल्ली में G20 Summit
जैसे की आप जानते हैं कि  7 से 10 सितंबर तक दिल्ली में G-20 Summit होने वाला है। जिसमें 20 देशों के राष्ट्रपति और अति विशिष्ट लोग हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली के अधिकतर मार्ग बंद किए गए हैं। लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। अधिकतर सिनेमाघर और मॉल्स सेंटर दिल्ली में ही हैं। 

सिनेमाघरों तक कैसे पहुंचेंगे लोग
ऐसे में बड़ा सवाल यह भी उठता है कि जब शहर के अधिकतर मार्ग बंद होंगे तो लोग अपने गंतव्यों से सिनेमाघरों तक कैसे पहुचंगे। लोगों ने जवान फिल्म की बुकिंग शनिवार और रविवार के अवकाश को देखते हुए करवाई हुई है, लेकिन  जब सड़क पर वाहन ही नहीं चलेंगे या सड़के बंद होंगी तो लोग सिनेमाघरों तक कैसे पहुचेंगे। अब इसका असर कहीं जवान मूवी की कलेक्शन पर तो असर नहीं पड़ेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.