यमुना नदी का पुल घंटों का सफर मिनटों में करेगा तय, सिमटकर कम होगी नोएडा और गाजियाबाद से फरीदाबाद की दूरी

खास खबर : यमुना नदी का पुल घंटों का सफर मिनटों में करेगा तय, सिमटकर कम होगी नोएडा और गाजियाबाद से फरीदाबाद की दूरी

यमुना नदी का पुल घंटों का सफर मिनटों में करेगा तय, सिमटकर कम होगी नोएडा और गाजियाबाद से फरीदाबाद की दूरी

Tricity Today | फरीदाबाद की नदी

New Delhi/NCR : नोएडा और गाजियाबाद की दूरी फरीदाबाद से सिमटकर काफी कम हो जाएगी। दरअसल, फरीदाबाद नोएडा गाजियाबाद (एफएनजी) प्रोजेक्ट पर काफी तेजी के साथ काम शुरू होने वाला है। इस कनेक्टिविटी के लिए यमुना नदी पर पुल बनाया जाएगा। इस साइट का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया गया है और मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद नोएडा और गाजियाबाद ही नहीं बल्कि फरीदाबाद के लाखों लोगों को रोजाना फायदा होगा और समय की बचत होगी।

नोएडा के झट्टा और बदौली गांव के बीच होकर गुजरेगा हाईवे
रिपोर्ट के मुताबिक एफएनजी हाईवे गाजियाबाद और नोएडा को जोड़ते हुए फरीदाबाद के लालपुर गांव में निकलेगा। इस पूरे हाईवे का निर्माण करने का जिम्मा एनएचएआई को मिलेगा। इसको लेकर रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। यह पूरा प्रोजेक्ट मास्टर प्लान 2031 के तहत किया जाएगा। मास्टर प्लान के मुताबिक यमुना नदी पर पुल प्रस्तावित किया गया है, जो फरीदाबाद के लालपुर गांव तक निकलेगा। यह पुल गाजियाबाद को जोड़ता हुआ नोएडा के झट्टा और बदौली गांव के बीच होकर गुजरेगा। इतना ही नहीं इस एफएनजी हाईवे को ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा।

फरीदाबाद के 65 गांव और 15 सेक्टरों को फायदा होगा
आपको बता दें कि फिलहाल नोएडा और गाजियाबाद से फरीदाबाद जाने के लिए दिल्ली में एंट्री करनी पड़ती है। दिल्ली की हालत देश का हर व्यक्ति जानता है कि दिल्ली में कितना जाम रहता है। जिसकी वजह से नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को फरीदाबाद जाने के लिए दिल्ली के जाम से जूझना पड़ता है, लेकिन इस हाइवे के बनने के बात लोगों को बड़ा फायदा होगा और घंटों का सफर मिनटों में तय किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से ग्रेटर फरीदाबाद के करीब 65 गांव और 15 सेक्टरों को फायदा होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.