टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता और बिग बॉस के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक की समस्या के बाद गुरुवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
बता दें कि सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वधू से प्रसिद्धि मिली थी। उसके बाद वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए। सिद्धार्थ ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली। उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया। दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे। सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई के हिंदु ब्राहम्ण परिवार में हुआ था। अपने मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।