फिल्म का हो रहा  नए तरीके से हुआ प्रमोशन 

Dream Girl - 2 : फिल्म का हो रहा नए तरीके से हुआ प्रमोशन 

फिल्म का हो रहा  नए तरीके से हुआ प्रमोशन 

Google Image | Symbolic Image

Noida Desk : कल यानी 25 अगस्त को ड्रीम गर्ल-2 सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही लोगों ने इसकी एडवांस बुकिंग करा ली है। साल 2023 की शुरुआत से ही बॉलीवुड की काफी अच्छी फिल्में रिलीज़ हुई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है। अब इसमें एक और नयी फिल्म जुड़ने वाली है। ड्रीम गर्ल - 2 , जिसका लोगों को लम्बे समय से इंतज़ार था।

इंस्टाग्राम पर हो रहा प्रमोशन 
पिछली फिल्म साल-2019 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें आयुष्मान खुराना मुख्य किराददार में थे। उसमे उन्होंने लड़की की आवाज़ में कॉल सेंटर में काम करके लड़कों को अपना दीवाना बनाया था। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे की शायद इसका सीक्वल बनाया जायेगा। हालांकि इस फिल्म को आयुष्मान खुराना ने कहीं भी प्रमोट नहीं किया है, परन्तु लम्बे समय से इसे इंस्टाग्राम पर प्रमोट किया जा रहा था। अब इस फिल्म को सभी लोग अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर अलग अलग तरीके से प्रमोट कर रहे हैं।

सामने आया तुषार और संजय का वीडियो  
इसी कड़ी में पिछले दिनों अपने समय के मशहूर अभिनेता जितेंद्र ने पूजा बने आयुष्मान खुराना से वीडियो कॉल पर बात की थी। अब इंस्टाग्राम पर संजय कपूर और तुषार कपूर का एक वीडियो आया है, जिसमें वे दोनों जिम करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही डेट पर किसी से मिलने के बारे में बात कर रहे हैं, जहां वे पूजा से मिलने और फिल्म के रिलीज़ की चर्चा कर रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)


अब लड़की के शक्ल में दीवाना बनाने को तैयार खुराना
आपको बता दें कि पठान, ग़दर-2 और OMG - 2 के बाद ड्रीम गर्ल-2 का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी पिछली फिल्म में आयुष्मान खुराना ने अपनी सुरीली आवाज़ से लोगों को अपना दीवाना बनाया था। जबकि ड्रीम गर्ल-2 के ट्रेलर में देखा गया है कि आयुष्मान खुराना इस बार लड़की बनकर लोगों को अपना दीवाना बनाएंगे। लड़की के रूप में वे काफी सुन्दर भी नज़र आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ हास्य अभिनेता परेश रावल, अनु कपूर, विजय राज और राजपाल यादव भी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.