शाहरुख की 'जवान' का पहला गाना रिलीज

Jawan Movie Song : शाहरुख की 'जवान' का पहला गाना रिलीज

शाहरुख की 'जवान' का पहला गाना रिलीज

Google Image | Jawan Movie

Noida Desk (Sonia Khanna) : शाहरुख खान की जल्द रिलीज़ होने वाली फिल्म 'जवान' का पहला गाना आज यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउन्ट पर दी है। यह फिल्म 7 सितम्बर को सिनेमाघरों पर रिलीज़ होगी। 

इस साल की दूसरी मूवी
साल 2023 में यह शाहरुख खान की दूसरी बड़ी फिल्म है। इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख खान की लम्बे समय से कोई फिल्म नहीं आयी थी। जो आई भी, उन्हें बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला और न ही दर्शकों का प्यार मिला।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)



पठान की तरह जवान भी बड़े बजट की फिल्म
'जवान' फिल्म भी पठान की ही तरह बड़े बजट की फिल्म है। इसमें भी शाहरुख खान आर्मी के जवान के किरदार में नज़र आने वाले हैं। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान के सभी गाने काफी पसंद किया गए थे। अब दर्शक 'जवान' के गानों को भी उतना ही प्यार देते हैं या नहीं, यह तो वक़्त आने पर ही पता चलेगा। फिलहाल दर्शकों को जवान फिल्म से काफी उमीदे हैं। वैसे शाहरुख खान इस गाने में काफी युवा दिखाई दे रहे हैं। उनके डांस मूव्स की भी काफी तारीफ की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.