दर्शकों में  दिखा भारी उत्साह

लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुआ 'गदर-2' का ट्रेलर : दर्शकों में दिखा भारी उत्साह

दर्शकों में  दिखा भारी उत्साह

Google Image | लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुआ 'गदर-2' का ट्रेलर

Noida Desk (Sonia Khanna) : इस साल की बहुचर्चित फिल्म 'गदर- 2' (Gadar-2) का आखिरकार ट्रेलर को रिलीज़ कर दिया गया। ट्रेलर को कारगिल विजय दिवस के दिन लांच किया गया। फिल्म को सिनेमाघरों में स्वतंत्रता दिवस से पहले 11 अगस्त को रिलीज़ किया जायेगा। इस बार फिर से सकीना और तारा सिंह की जोड़ी 22 साल बाद बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। ट्रेलर को दर्शकों द्वारा जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

साल 2001 में रिलीज हुई थी गदर 
गदर फिल्म जून 2001 में रिलीज हुई थी। शुरुआत में उसे कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था। फिल्म जगत के लोगों ने भी उसे स्वीकार नहीं किया था। लेकिन, बाद में जनता ने जब उसे हाथों हाथ लिया तो वह फिल्म उस वर्ष की सबसे अधिक लोकप्रिय व ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उसी तरह इस बार भी गदर- 2 फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने के बाद से ही दर्शकों में इस बात की जिज्ञासा है कि इस बार तारा सिंह क्या गदर मचाते हैं।

अब बड़े 'जीते' का जादू देखने का इंतजार
इस बार अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा, जो पिछली बार तारा और सकीना के बेटे के रूप में बाल कलाकार जीते का किरदार निभाया था, बड़े 'जीते' के रूप में सामने आएंगे। इससे पहले वे जीनियस (Genious ) फिल्म में भी नज़र आए थे, जिसे दर्शकों द्वारा कुछ खास रिस्पांस नहीं दिया गया था। यह देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शक कितना प्यार देते हैं।
 
'घायल' के बाद 'गदर' ने दी थी उड़ान
ज्ञात हो कि सनी देओल की 'घायल' के बाद यह दूसरी ऐसी फिल्म थी, जिसने उनके फ़िल्मी करियर को उड़ान दी थी। साथ ही अमीषा पटेल की भी करियर की शुरुआत में ही उनकी दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसने उन्हें रातों रात फ़िल्मी दुनिया में स्थापित करने में अहम् भूमिका निभाई थी। अब ट्रेलर के बाद दर्शकों को फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.