पहली बार गंजे के रूप में दिखे शाहरुख खान

Jawan Movie Trailer Out : पहली बार गंजे के रूप में दिखे शाहरुख खान

पहली बार गंजे के रूप में दिखे शाहरुख खान

Google Image | Symbolic Image

Noida Desk  : लम्बे समय से शाहरुख खान की फिल्म जवान चर्चाओं में थी। इसका ट्रेलर पहले 28 अगस्त को रिलीज़ होना था, लेकिन इसे आज रक्षाबंधन के अवसर पर रिलीज़ किया गया है।

पहले ही रिलीज हो चुके हैं दो गाने
जवान फिल्म में  शाहरुख खान का लुक काफी चर्चा में था। इसके दो गाने भी ट्रेलर से पहले रिलीज़ किये गए हैं, जिन्हे दर्शकों का काफी प्रेम मिला है। ट्रेलर में शा​हरुख खान के अलग-अलग किरदार में नज़र आ रहे हैं। जवान फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार नज़र आ रहा है। फिल्म को सिनेमाघरों में सात सितम्बर को रिलीज़ किया जायेगा। जवान फिल्म को हिंदी के साथ कई भाषाओं में भी बनाया गया है। 

खलनायक की भूमिका में है विजय सेतुपति
फिल्म में साउथ के दमदार एक्टर विजय सेतुपति खलनायक की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। फिल्म में शाहरुख का रोल काफी दमदार दिखायी दे रहा है। फिल्म उनकी बीवी गौरी खान (रेड चिली एंटरटेनमेंट) के बैनर तले बनायी गयी है। जवान का ट्रेलर एक साथ तीन भाषाओं (तेलगु, तमिल और हिंदी) में रिलीज़ किया गया है। 

आप भी देखें जवान का ट्रेलर : 


साल 2023 की शुरुआत में शाहरुख खान की पठान फिल्म रिलीज़ की गयी थी, जो लम्बे समय के बाद हिट साबित हुई। अब देखने वाली बात है कि क्या जवान को भी दर्शक उतना ही प्यार देते हैं या नहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.