अब ये बनीं इस ब्रांड की एंबेसडर, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी 

Shehnaaz Gill : अब ये बनीं इस ब्रांड की एंबेसडर, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी 

अब ये बनीं इस ब्रांड की एंबेसडर, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी 

Google Image | शहनाज गिल

Noida Desk : शहनाज गिल का नाम आज किसी से भी अनजाना नहीं है। उन्होंने बिग बॉस के सीजन 13 से ही लोगों के बीच अपनी खास जगह बना दी थी। उस वक़्त उनकी सिद्धार्थ शुक्ला  के साथ  उनकी  दोस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया था। आजकल वो अपनी आने वाली फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ (Thank You For Coming) के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शहनाज की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से लेकर चैट शो को होस्ट करने और म्यूजिक वीडियो तक एक्ट्रेस सक्सेस की बुलंदियों को छू रही हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वे निरमा सौंदर्य साबुन की एडवर्टाइजमेंट करते हुए नजर आ रही हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


‘थैंक यू फॉर कमिंग’ से सुर्खियां बटोर रहीं शहनाज
ये एक्ट्रेस इंडस्ट्री की मोस्ट फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं।  शहनाज गिल ने ‘निरमा’ साबुन का एड करते हुए जो वीडियो शेयर किया है, उसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा– “वो है इतनी हंसीं, ढूंढे तितलियां… सौंदर्य साबुन निरमा।” इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा- “मेरे सपने पूरे हो रहे हैं देखो मैं निरमा की ब्रांड एंबेसडर बन गई हूं दोस्तों।”

कई म्यूजिकल वीडियो भी कर चुकी हैं शहनाज
आपको बता दें कि ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ से पहले उन्होंने दलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म "हौसला रख" में भी सेकंड लीड के तौर पर काम किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था, उसके बाद सलमान खान के साथ "किसी का भाई किसी की जान" में भी वे नज़र आयी थी। उन्होंने म्यूजिकल वीडियो में काम करने के साथ साथ अपना एक चैट शो भी शुरू किया है, जिसमें वे कई बड़ी हस्तियों को इंटरव्यू ले  चुकी हैं, जिनमे विक्की कौशल, सुनील शेट्टी, शिवानी दीदी, विजय वर्मा, आयुष्मान खुराना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी सहित कई नाम शामिल हैं। यह कहना गलत न होगा की शहनाज गिल इन दिनों सफलता की बुलंदियों को छू रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.