पाकिस्तानी दुल्हन सीमा हैदर हो सकती हैं कंटेस्टेंट, पति को मिल सकती है एंट्री

Big Boss -17 : पाकिस्तानी दुल्हन सीमा हैदर हो सकती हैं कंटेस्टेंट, पति को मिल सकती है एंट्री

पाकिस्तानी दुल्हन सीमा हैदर हो सकती हैं कंटेस्टेंट, पति को मिल सकती है एंट्री

Google Image | Symbolic Image

Noida Desk : बिगबॉसOTT -2 के सफल सीजन के बाद अब बिग बॉस सीजन 17 की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। टीवी पर इसका प्रसारण सितम्बर के आखिरी वीक में शुरू होगा। सूत्रों की मानें तो इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। इसके लिए उसके कंटेस्टेंट्स की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गयी है। बताया जा रहा है कि इस सीजन में पाकिस्तानी दुल्हन ग्रेटर नोएडा की सीमा हैदर भी अपने पति के साथ इस में हिस्सा ले सकती हैं। 

अभी फाइनल नहीं हुई लिस्ट
 सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कई पोस्ट शेयर किये जा रहे हैं, जिनके मुताबिक, इस बार के सीजन में जोड़ी वर्सेस सिंगल में यह सीजन खेला जायेगा। सूत्रों के हवाले से यह भी खबरें आ रही हैं कि अपने प्यार की खातिर देश की सीमाओं को पार करके आने वाली सीमा हैदर अपने पति के साथ बिग बॉस 17 में हिस्सा ले सकती हैं। उनके साथ ही टीवी के कई सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत की जा रही है। हालांकि अभी तक बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट फाइनल नहीं की गयी है।
 

सदस्यों पर निर्भर करता है सीजन की सफलता 
यह भी जानकारी आ रही है कि शायद सीजन 14 की भांति सीनियर्स के रूप में पिछले सीजन के सेलिब्रिटीज भी इस बार सीजन में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी तक किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बिगबॉस सीजन 13 की अपर सफलता के बाद दर्शक हर साल उसी की तुलना में सीजन की सफलता चाहते हैं, परन्तु यह पूरी तरह निर्भर करता है भाग लेने वाले सदस्यों पर। अब देखते हैं कि इस वर्ष का सीजन क्या पिछले वर्षों की भांति अपनी लोकप्रियता कायम रख पता है या नहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.