अमिताभ और शाहरुख के बाद रणवीर बने बॉलीवुड के तीसरे डॉन

Don 3 Teaser Out : अमिताभ और शाहरुख के बाद रणवीर बने बॉलीवुड के तीसरे डॉन

अमिताभ और शाहरुख के बाद रणवीर बने बॉलीवुड के तीसरे डॉन

Google Image | Symbolic Image

Noida Desk : अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान के बाद अपनी एनर्जी के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह भी अब डॉन का किरदार निभाएंगे। यह जानकारी रणबीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर डॉन 3 का टीजर रिलीज़ करके दी है।
 


बॉलीवुड के पहले डॉन अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि इससे पहले अमिताभ बचन ने 1978 में डॉन फिल्म में डॉन का किरदार निभाया था, जिसमें उन्होंने डबल रोल किया था। उसके बाद शाहरुख खान ने उसके रीमेक में डॉन का किरदार 2007 में निभाया था। उसी को आगे बढ़ाते हुए साल 2011 में आई डॉन 2 फिल्म में भी शाहरुख़ खान ने डॉन का किरदार निभाया था। इन दोनों फिल्मों का निर्माण फरहान अख्तर ने किया था। लंबे समय से यह चर्चा थी कि डॉन 3 फिल्म आने वाली है। उसमें डॉन का किरदार शायद रणबीर सिंह निभाएंगे। आज रणबीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रम से इसका टीजर रिलीज़ कर इसकी पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही कयासों पर विराम लग गया।

अभी दूसरे किरदारों की जानकारी नहीं
रणबीर सिंह ने फिल्म के दूसरे किरदारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन, लगता है कि शायद रितेश देशमुख भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। फिलहाल टीजर रिलीज़ किया गया है। फिल्म के रिलीज़ होने की अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। टीज़र में सिर्फ यह दिखाया गया है कि नया युग शुरू हो रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणबीर सिंह अमिताभ बच्चन के इस लीजेंड रोल को निभाने में कहां तक सफल होते हैं। शाहरुख खान ने तो इसे बखूबी निभाया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.