सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Big boss OTT - 2 : सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Google Image | Salman khan and Elvish Yadav

Noida News : बिगबॉस ओटीटी 2(Big Boss Ott - 2)  के इस वीकेंड के वार पर जब से एलवीश यादव को सलमान खान द्वारा बैश किया गया है, तभी से लगातार सलमान खान को सोशल मीडिया पर एलवीश यादव के फैंस द्वारा ट्रोल किया जा रहा था। अभी हाल ही में ज़ूम टीवी (Zoom TV)  के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम (Instagram) के पोस्ट के अनुसार गोल्डी बरार ने सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी दी है।

काफी चुप - चुप से हैं एलवीश यादव
बता दें कि इस बार का बिगबॉस ओटीटी 2 (Big Boss OTT - 2) का सीजन सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इस हफ्ते सलमान द्वारा एलवीश यादव (Elvish Yadav) के साथ मनीषा रानी और बेबिका को भी सलमान खान (Salman Khan) ने बैश किया। बाद में वीडियो कॉल कर जब एलवीश यादव की उनकी मां से बात कराई गई तो वह फूट फूटकर रोते हुए दिखाई दिए। उसके बाद से ही एलवीश काफी चुप चुप से दिखाई दे रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)



लगातार बढ़ रहे हैं एलवीश के फैंस
सोमवार के एपिसोड में दिखाया गया कि वे बेबिका से लगातार माफ़ी मांगते हुए दिखाई दिए। इस घटना के तुरंत बाद से ही इंस्टग्राम सहित हर जगह से जहां एलवीश यादव के फैंस और फालोवर बढ़ रहे हैं, वहीं सालमन खान के फैंस और फालोवर्स लगातार घट रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब शो के होस्ट सलमान खान ने किसी को बैश किया हो। वह अपने अलग अंदाज से शो के प्रतिभागियों को समझाते हुए बैश करते हैं। मगर, लगता है इस बार उनका दांव उल्टा पड़ गया है। क्योंकि लगता है कि एलवीश यादव के फैंस, जो लाखों की संख्या में हैं, किसी भी हाल में इस घटना पर चुप्पी साधने वाले नहीं हैं। इसलिए गोल्डी बरार ने उन्हें जान से मरने की धमकी दी है। अब जबकि सीजन अपने फिनाले की स्टेज पर है तो यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस धमकी के बाद सलमान खान के तेवर कितने नरम होते हैं या फिर बिगबॉस की TRP  पर क्या असर पड़ता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.