गाली से ताली तक के सफर की कहानी में किन्नर की भूमिका में नजर आएंगी सुष्मिता सेन

Taali Movie : गाली से ताली तक के सफर की कहानी में किन्नर की भूमिका में नजर आएंगी सुष्मिता सेन

गाली से ताली तक के सफर की कहानी में किन्नर की भूमिका में नजर आएंगी सुष्मिता सेन

Google Image | Sushmita Sen Movie trailer out

Noida Desk : सुष्मिता सेन जो वर्सटाइल रोल निभाने के लिए मशहूर है, आज उनकी बहुचर्चित फिल्म ताली का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे जिओ सिनेमा (Jio Cinema) पर दिखाया जायेगा। ट्रेलर को सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram)पर रिलीज करके इसकी जानकारी दी है। लोगों का फिल्म के प्रति रेस्पॉन्स इस बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 48 मिनट में 11 हजार से ज्यादा लाइक्स और 400 ज्यादा कमेंट उस पोस्ट पर आ गए है। यह एक वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म है। यह मूवी 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

कहानी की छोटी सी झलक 
यह कहानी वास्तविक कहानी पर है, जिसमें श्री गौरी सावंत की किन्नर समाज के हितों  की लड़ाई के ऊपर आधारित है। इसमें उन्हें काफी बोल्ड रूप में दिखाया गया है।  सुष्मिता सेन इससे पूर्व हॉट स्टार की वेबसिरिस आर्या वेबसेरिएस के लिए भी काफी वाह-वही मिली थी। जिसमें उन्होंने एक घरेलू मां फिर बाद में लेडी डॉन की भूमिका निभाई थी। जिसमें वह अपने बच्चों के लिए अंडरवर्ल्ड से टकरा जाती है। किन्नर के रोल में सुष्मिता सेन ने काफी दमदार एक्टिंग की है। साथ ही इस रोले के लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया है। इससे पूर्व भी बॉलीवुड के कलाकारों ने किन्नेर की भूमिका निभाई है। परन्तु यह पहली बार है, की किसी महिला ने किन्नर की भूमिका निभाई हो। जय की  आशुतोष राणा ने शबनम मौसी, परेश रावल ने तम्मना सदाशिव, अमरापुरकर ने सड़क  मूवी में किन्नर की भूमिका निभा चुके  हैं। 



गदर-2 और OMG 2 को देगी टक्कर 
दर्शक सुष्मिता को इस रोल में देखने को काफी उत्साहित हैं। देखना है की इस दमदार भूमिका में दर्शक उन्हें कितना पसंद करते हैं। ताली फिल्म को जिओ सिनेमा (Jio Cinema) पर 15 अगस्त को रिलीज किया जायेगा। जबकि 11 अगस्त को ही गदर-2 और OMG 2 को सिनेमाघर में रिलीज किया जायेगा। यह दोनों फिल्म भी इसको टक्कर देने में पीछे नहीं है। हालांकि, काल्पनिक घटना पर निर्धारित फिल्म को लोगों का कितना समर्थन मिलता  है यह देखना दिलचस्प रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.