पुलिस ने करोड़ों का लेनदेन पकड़ा, 700 लोगों का लगाया चूना

जेवर एयरपोर्ट के पास सस्ती जमीन दिलाने वाले 3 नटवरलाल गिरफ्तार : पुलिस ने करोड़ों का लेनदेन पकड़ा, 700 लोगों का लगाया चूना

पुलिस ने करोड़ों का लेनदेन पकड़ा, 700 लोगों का लगाया चूना

Tricity Today | पुलिस ने पकड़ी करीब 4 करोड़ रुपए का लेनदेन, 700 लोगों का लगा चुके हैं चुना

Faridabad : हरियाणा के फरीदाबाद जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Noida International Airport) के आसपास सस्ती जमीन दिलवाने का झांसा देकर आम आदमी से ठगी कर रहे गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के तीन नटवरलाल फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करके शनिवार को जेल भेजे हैं। फरीदाबाद पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है।

फरीदाबाद के डीसीपी (साइबर क्राइम) नीतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ के प्रभारी नवीन उनकी टीम ने यमुना आवास योजना के तहत सस्ते दाम पर प्लॉट दिलाने वाले गैंग को पकड़ा है। यह गैंग जेवर हवाईअड्डे और सस्ती जमीन के नाम पर सैकड़ों लोगों के साथ साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए दो आरोपी नोएडा के रहने वाले हैं
एसीपी साइबर क्राइम मोनिका ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मधुर, विनोद और अनूप ऊर्फ अमन शामिल हैं। आरोपी विनोद और मधुर नोएडा के रहने वाले हैं। वहीं, आरोपी अनूप दिल्ली के मयूर विहार का निवासी है। आरोपियों ने फरीदाबाद के रहने वाले तीन व्यक्तियों से 42 हजार, 31 हजार और 21 हजार रुपए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। इसके पश्चात जब ग्राहकों ने अपना प्लॉट या पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे वापस करने से मना कर दिया और प्लॉट भी नहीं दिया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाने में की। जिसके पश्चात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और फर्जीवाड़े की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यूपी, दिल्ली और हरियाणा में 690 लोगों को शिकार बनाया
एसीपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मामले में पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों और साइबर तकनीकी के माध्यम से इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लैपटॉप, 4 मोबाइल और 94 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं। जबकि आरोपियों के 34 लाख रुपए बैंक खातों में होल्ड करवाए गए हैं। इन्हें तीन मुकदमों में 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने यूपी, हरियाणा और दिल्ली में इस प्रकार की 690 वारदातों को अंजाम दिया है। उनके बैंक खातों से करीब 3.82 करोड़ रुपए का लेनदेन पाया गया है। पुलिस इन मामलों में संबंधित थानों को सूचित कर रही है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.