नए साल पर मां में साथ जा रही थी डॉक्टर के पास

फरीदाबाद में शॉर्टकट के चक्कर में 12 साल की लड़की आगरा नहर में गिरी : नए साल पर मां में साथ जा रही थी डॉक्टर के पास

नए साल पर मां में साथ जा रही थी डॉक्टर के पास

Tricity Today | इसी स्थान से गिरी थी लड़की

Faridabad : एनसीआर के फरीदाबाद में 1 जनवरी 2023 की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। मां और बेटी डॉक्टर के पास जा रही थी। दोनों शॉर्टकट रास्ते अपनाने के चक्कर में आगरा नहर के ऊपर से गुजरने वाली पाइप लाइन के किनारे पट्टी से जा रही थी। तभी 12 साल की लड़की का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरी। हालांकि, बच्ची की मां ने उसको पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह हाथ नहीं आई। बच्ची की मां भी गिरने वाली थी। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसको बचा लिया। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। गोताखोरों की मदद से स्थानीय पुलिस लड़की की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

1 जनवरी की सुबह 10:30 बजे की घटना
पल्ला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मूलरूप से इटावा जिले का रहने वाला है। करीब 12 साल की लड़की का नाम आशु है। जांच में पता चला है कि आशु की तबीयत पिछले काफी समय से खराब चल रही है। वह 1 जनवरी की सुबह करीब 10:30 बजे अपनी मां के साथ डॉक्टर के पास जा रही थी। उन्होंने डॉक्टर के पास जाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपना लिया। रास्ते में आशु का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरी।

12 घंटे से तलाश जारी, शॉर्टकट रास्ता बंद हुआ
पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मां ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस पिछले करीब 12 घंटे से 12 साल की आशु की तलाश कर रही है, लेकिन उसका भी तो कुछ भी पता नहीं चल पाया है। उधर, दूसरी तरफ पूरे परिवार में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि आशु अपने घर में सबसे छोटी थी। दोनों मां-बेटी जिस शॉर्टकट रास्ते से जा रही थी, उसको फरीदाबाद पुलिस ने वेल्डिंग के जरिए बंद करवा दिया है। पता चला है कि इस रास्ते से काफी लोग रोजाना गुजरते थे। जांच में यह भी पता चला है कि पहले भी काफी हादसे आगरा नहर के ऊपर इस शॉर्टकट रास्ते पर हो चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.