साड़ी के फंदे से लटका ऑटो चालक, तलाक के बाद परेशान था युवक

Faridabad News : साड़ी के फंदे से लटका ऑटो चालक, तलाक के बाद परेशान था युवक

साड़ी के फंदे से लटका ऑटो चालक, तलाक के बाद परेशान था युवक

Google Image | Symbolic Image

Faridabad News : सेक्टर-21 नगर निगम के डंपिंग यार्ड के निकट फरीदाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में एक व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। जीआरपी इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। पुलिस को मौके से सर्जिकल ब्लैड मिले हैं, जिनमें से एक ब्लैड यूज की गई है। मृतक ने ब्लैड से अपने हाथ पर अंग्रेजी में एमआरआर गोदा है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी राजपाल सिंह को मंगलवार सुबह जानकारी मिली की एक व्यक्ति साड़ी के फंदे पर लटका हुआ है। इस जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह मामला उस वक्त गंभीर हो गया, जब तलाशी के दौरान मृतक के कपड़ों से दो सर्जिकल ब्लैड मिली। उसमें से एक ब्लैड यूज की हुई थी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में शिवा लगा हुआ था और इसी हाथ पर अंग्रेजी में एमआरआर गोदा हुआ मिला। पुलिस ने एक विजिटिंग कार्ड भी बरामद किया, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। उस नंबर के आधार पर मृतक की पहचान हो सकी। लोकेंद्र व रोहित ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान अपने भाई शिवकुमार के रूप में की। शिवकुमार भारत कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। पत्नी से तलाक हो गया था, जिस कारण 26 वर्षीय शिवकुमार मानसिक रूप से परेशान रहता था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.