हरियाणा महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

दीवाली से पहले दीपक बनीं फरीदाबाद की दीपिका : हरियाणा महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

हरियाणा महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Tricity Today | हरियाणा महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम

Faridabad News : दीवाली से पहले शहर में दीपक बनकर दीपिका निकली है। क्रिकेटर दीपिका का चयन हरियाणा महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। रिश्तेदार, खिलाड़ी व परिचित लोग दीपिका को बधाई दे रहे हैं।

चार से अभ्यास कर रही हैं दीपिका
हरियाणा महिला अंडर-19 एक दिवसीय (ODI)) क्रिकेट टीम के लिए फ़रीदाबाद की दीपिका कुमारी का चयन किया गया है। यह खिलाड़ी रविद्र फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करती है। दीपिका कुमारी राइट हैंड ओपनर बल्लेबाज और विकेट कीपिंग करती हैं। दीपिका कुमारी लेवल ए कोच धर्मेंद्र फागना के अंडर में अभ्यास करती हैं। रविंद्र फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन के चेयरमैन सतीश फागना ने बताया कि दीपिका कुमारी ने अभी हाल ही में सुल्तानपुर में कैंप में भाग लिया था। दीपिका कुमारी के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का सही मौका है। सतीश फागना ने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि दीपिका बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वह इन दिनों मेहनत कर रही हैं। 
 
इंदौर में त्रिपुरा के साथ होगा पहला मुकाबला

दीपिका कुमारी ओपनर बल्लेबाज व विकेट कीपर हैं। दीपिका कुमारी ने पिछले साल 2022-23 में सीनियर महिला टीम और जूनियर महिला अंडर-15 में शानदार प्रदर्शन किया था। दीपिका का चयन एनसीए एकेडमी  बैंगलोर मैं भी हुआ था। वह पिछले 4 साल से रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। दीपिका के पिता संजय कुमार हैं। पहला मैच हरियाणा और त्रिपुरा के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दीपिका इंदौर के लिए रवाना हो चुकी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.