पालिसी की मैच्योरिटी राशि दिलाने के बहाने लगाया चार लाख का चूना

फरीदाबाद से सावधान करने वाली खबर : पालिसी की मैच्योरिटी राशि दिलाने के बहाने लगाया चार लाख का चूना

पालिसी की मैच्योरिटी राशि दिलाने के बहाने लगाया चार लाख का चूना

Google Image | Symbolic Image

Faridabad News : पालिसी की मैच्योरिटी राशि दिलाने के बहाने ठगों ने एक व्यक्ति से चार लाख 17 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मथुरा रोड 14-4 स्थित एडवांस इन्वायरो सिस्टम फैक्ट्री चलाने वाले जयबीर सिंह रावत ने पुलिस से शिकायत की है। 

क्या है पूरा मामला
जयबीर सिंह ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में फ्रेबिकेशन का काम होता है। वर्ष 2021 से 2022 तक अलग-अलग कंपनियों से पालिसी कराई हुई है। 11 अगस्त 2023 को उनके पास एक अनजान शख्स की काल आई। उसने अपना नाम विवेक कश्यप बताया और कहा कि वह जीवन बीमा लोकपाल अधिकारी हेड हैदराबाद शाखा से बोल रहा हूं। उसने कहा कि उसने कई पालिसी कराई हुई है। इन पालिसी पर मैच्योरिटी के करीब 18 लाख रुपये आपको दिला देंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस के 25,500 रुपये जमा कराने होंगे। यह पैसे बाद में लौटा दिए जाएंगे। उस समय उसने मना कर दिया। 24 अगस्त को उसका फिर फोन आया और अपनी बात दोहराई। वह उसकी बातों में आ गया और उसके बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने स्टेट ट्रांजेक्शन टैक्स के नाम पर दो लाख 42 हजार 333 रुपये मांगे। उन्होंने यह रकम भी उसे भेज दी। 

ठगी का नायाब तरीका
आरोपी ने कहा कि मैच्योरिटी की रकम चार घंटे में उसके खाते में आ जाएगी। इसके लिए उन्होंने उससे अपने निजी खाते के कैंसिल चेक मांगे। उसने उसके वाट्सएप पर चेक की प्रति भेज दी। ठग ने उससे कहा कि अधिक राशि होने की वजह से उसका बैंक यह पैसा नहीं ले रहा है। इसके लिए उसने उसे एक क्यूआर कोड दिया। जिसकी एवज में उससे एक लाख 49 हजार 235 रुपये जमा करवा लिए। इस हिसाब से वह ठग को चार लाख 17 हजार 68 रुपये बताए गए खातों में भेज चुका था। इसके बाद भी आरोपित उससे और पैसे मांग रहे थे। उसने मना कर दिया। क्योंकि उसे ठगी का अहसास हो चुका था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। ट्रांजेक्शन से संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.