बिजली विभाग 16,000 कर्मचारियों को देगा दिवाली गिफ्ट

फरीदाबाद से अच्छी खबर : बिजली विभाग 16,000 कर्मचारियों को देगा दिवाली गिफ्ट

बिजली विभाग 16,000 कर्मचारियों को देगा दिवाली गिफ्ट

Google Image | Symbloic Image

Faridabad News : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सी और डी श्रेणी के सभी कर्मचारियों को दीपावली त्यौहार पर टोकन गिफ्ट मिलेगा। प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने बताया कि बिजली वितरण निगम ने 2000 रुपए का 'दिवाली टोकन उपहार' देने का फैसला किया है। सभी सी और डी श्रेणी के समानांतर पात्र कर्मचारियों को दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में टोकन गिफ्ट के रूप में 2000 रुपए की राशि दी जाएगी। दिवाली-2023 टोकन उपहार का भुगतान कर्मचारियों के सीधे बैंक खातों में किया जाएगा, जो एक नवंबर 2023 तक सेवा में हैं।

16,000 कर्मचारियों का मिलेगा उपहार
अमित खत्री ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लगभग 16,000 कर्मचारियों को यह दीवाली टोकन गिफ्ट की राशि दी जाएगी। इसमें बिजली निगम के सभी सी और डी श्रेणी के रेगुलर और अनुबंधित, एचकेआरएनएल के माध्यम से लगे हुए कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्ट बेस, पार्ट टाइम, डीसी रेट के सभी ऑनरोल कर्मचारियों को शामिल किया गया है। 

वित्त निदेशक ने दिए निर्देश
वित्त निदेशक रतन कुमार वर्मा ने बताया कि इस बारे सभी डीडीओ एवं कार्यकारी अभियंता को यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि सभी पात्र कर्मचारियों को दिवाली टोकन उपहार का भुगतान दिवाली से पहले ही जारी कर दिया जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.