बारिश के कारण गड्ढे में गिरी कार, पुलिस ने भगवान का राजदूत बनकर बचाई डॉक्टर की जान

Faridabad : बारिश के कारण गड्ढे में गिरी कार, पुलिस ने भगवान का राजदूत बनकर बचाई डॉक्टर की जान

बारिश के कारण गड्ढे में गिरी कार, पुलिस ने भगवान का राजदूत बनकर बचाई डॉक्टर की जान

Google Image | गड्ढे में गिरी कार

Faridabad : फरीदाबाद बाइपास पर हुए जलजमाव के कारण एक डॉक्टर की जान खतरे में पड़ गई। दक्षित दिल्ली बदरपुर के रहने वाले डा.अरविंद भारी जलजमाव के कारण रास्ता भटक गए। डा.अरविंद कार सहित पानी में डूबने लगे। डॉक्टर ने हिम्मत दिखाई और बड़ी समस्याओं के बाद किसी तरह बाहर निकले और कार की छत पर बैठ गए। धीरे–धीरे जलस्तर बढ़ता जा रहा था। सराय ख्वाजा थाना पुलिस को इस विषय में जानकारी मिली और महज तीन मिनट में उनके पास पहुंच गई। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने पानी से बाहर निकालकर डा.अरविंद की जान बचाई। 

डूबती कार की छत पर बैठे डा.अरविंद
दक्षित दिल्ली बदरपुर के रहने वाले डा.अरविंद रात दस बजे मैनपुरी यूपी से फरीदाबाद होते हुए दिल्ली जा रहे थे। रास्ते की जानकारी का अभाव होने के कारण डा.अरविंद रास्ता भटक गई। बाइपास पर निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य हो रहे रास्ते पर एक जगह गड्ढे में काफी जलजमाव हुआ था। डा.अरविंद को इस बात की जानकारी न होने के कारण वह कार उसी तरफ ले गए और कार गड्ढे के पानी में डूबने लगी। धीरे–धीरे पानी का स्तर बढ़ने लगा। डा.अरविंद ने हिम्मत दिखाकर बहुत बहादुरी से बाहर निकलकर कार की छत पर बैठ गए। पानी कार के टायरों और बोनट से होता हुआ छत तक पहुंच गया। 

महज तीन मिनट में पहुंची पुलिस
आसपास कोई भी मदद के लिए मौजूद नहीं था। डा.अरविंद ने तुरंत इमरजेंसी नंबर डायल किया। यह सूचना सराय ख्वाजा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के पास पहुंची। उन्होंने एसआइ भगवान और हवलदार नरेंद्र को अपनी कार देकर भेजा। सूचना मिलने के महज तीन मिनट के अंदर पुलिस उनके पास पहुंच गई। दोनों ने रस्सी के सहारे डा.अरविंद को पानी से बाहर निकाला और क्रेन बुलाकर रात में ही कार बाहर निकलवाई। डा.अरविंद ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए बताया कि वह ढाई महीने बाद दिल्ली जा रहे थे।

पुलिस का सराहनीय कार्य
डा.अरविंद ने पुलिस को बताया कि बहुत ज्यादा वर्षा होने, रास्ते की जानकारी न होने और बाईपास पर एक्सप्रेस-वे का निर्माण होने के कारण वह अपना रास्ता भटक गए। उन्होंने समय पर मदद के लिए सराय और पल्ला थाना पुलिस का धन्यवाद किया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने भी पुलिस टीम की सराहना की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.