दसवीं की पांच छात्राओं को संयुक्त रूप से मिला पहला पुरस्कार

फरीदाबाद के मोहन ऋषि स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता : दसवीं की पांच छात्राओं को संयुक्त रूप से मिला पहला पुरस्कार

दसवीं की पांच छात्राओं को संयुक्त रूप से मिला पहला पुरस्कार

Tricity Today | रंगोली प्रतियोगिता

 Faridabad News : मोहन ऋषि स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में 20वीं वार्षिक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 10वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रंगोली बनाने के लिए छात्रों ने रोली, मौली, गुलाल, फूल, स्पार्कल, तेल के दीपक, बुरादा, चावल, आटा आदि वस्तुओं का उपयोग किया।

20 वर्षों से की जा रही है प्रतियोगिता
मुख्य अध्यापक मनीष गौतम ने बताया कि विद्यालय में पिछले 20 वर्षों से रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। रंगोली प्रतियोगिता में दो फीट लंबी और दो फीट चौड़ी रंगोली बनाने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया और कुल 10 रंगोली बनाई गई। इस तरह के प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में कलात्मक गुण का विकास होता है। 

इन्हें मिला पुरस्कार
इस मौके पर निर्णायक मंडल में शिक्षाविद प्रकाश चंद उपाध्याय, मीनू गौतम, ललित झा, अनीता देवी, नीतू उपस्थित थे। प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की नवीता, एंजल, कुमकुम, मानसी व कशिश संयुक्त रूप से प्रथम रहे। कक्षा सातवीं की महक व काशवी द्वितीय और कक्षा छठी की वसुधा, दिव्या, परी व राधिका संयुक्त रूप से तृतीय रहे। इस अवसर पर रीना, कल्पना मिश्रा, प्रीति आदि अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.