दुष्कर्म का आरोपी बिहार से काबू, क्राइम ब्रांच और एनआईटी पुलिस ने की कार्रवाई

Faridabad News : दुष्कर्म का आरोपी बिहार से काबू, क्राइम ब्रांच और एनआईटी पुलिस ने की कार्रवाई

दुष्कर्म का आरोपी बिहार से काबू, क्राइम ब्रांच और एनआईटी पुलिस ने की कार्रवाई

Tricity | गिरफ्तार आरोपी

Faridabad News : क्राइम ब्रांच कैंट के प्रभारी सरजीत सिंह और थाना एनआईटी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बिहार से काबू किया गया है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने आरोपी का नाम रणजीत (19) है। वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव पाक्री बसारत का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच कैट और थाना एनआईटी की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को पहले ही बरामद कर लिया था। आरोपी पिछले एक साल 9 महीने से फरार था। लड़की के ब्यान अदालत में कराए गए थे। उसके बाद मामले में पॉक्सो एक्ट लगाई गई थी। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.