केंद्रीय मंत्री ने कहा- दृढ़ निश्चय सफलता का मूल मंत्र 

फरीदाबाद में शुरू हुआ राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ : केंद्रीय मंत्री ने कहा- दृढ़ निश्चय सफलता का मूल मंत्र 

केंद्रीय मंत्री ने कहा- दृढ़ निश्चय सफलता का मूल मंत्र 

Tricity Today | केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 के शुभारंभ किया।

Faridabad News : भारत सरकार के भारी उद्योग और उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि दृढ़ निश्चय सफलता का मूल मंत्र है। खिलाड़ियों का अपना दृढ़ निश्चय होता है और खिलाड़ी अपने निश्चय के अनुसार ही लक्ष्य पूरा करके देश, प्रदेश, जिले और परिवार का नाम रोशन करेंगे।
  
केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि फरीदाबाद की धरती पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों का फरीदाबाद वासियों की तरफ से तहे दिल से स्वागत करता हूं। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर खेल परिसर सेक्टर-12 फरीदाबाद में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने के बाद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह में बतौर विशिष्ठ अतिथि विधायक नरेंद्र गुप्ता ने शिरकत की।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा खिलाड़ियों की खान है। देश में जितने भी ओलंपिक, एशियन, वर्ल्ड कप के खेल हुए हैं, उनमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने विश्व में अलग पहचान बनाई है। खेलों में वन थर्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। इसका श्रेय हरियाणा सरकार की बेहतरीन खेल नीति को जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बनाई गई हरियाणा खेल नीति की बदौलत ही विभिन्न खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी, गोल्ड, ब्रांच और सिल्वर मेडल लेकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी जनवरी माह में फरीदाबाद में राष्ट्रीय स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जहां उसमें संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से खिलाड़ियों के मान सम्मान, रहने, खाने पीने की पूरी व्यवस्था की जिम्मेवारी अधिकारियों को दी गई है। एसडीएम परमजीत चहल ने अतिथियों का खेल महाकुंभ-2023 में स्वागत किया। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी-5 की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल गुर्जर ने ध्वजारोहण कर खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।

तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में होंगी ये प्रतियोगिताएं
फरीदाबाद में यह राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ छह दिसंबर तक चलेगा। इसमें एथलेटिक्स, फेंसिंग, तलवारबाजी और शूटिंग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। खेल और अन्य सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतियोगिता की तैयारियों में कोई कमी न रखें। इसके साथ ही सभी बच्चों के ठहरने, खाने व यातायात की सुविधा को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स के 1200 खिलाड़ी, फेंसिंग के 500 और शूटिंग के 250 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। पुलिस और महिला खिलाड़ियों को ठहराने के लिए 12 अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गई है। जहां शौचालयों, कमरों, पेयजल व सुरक्षा की बेहतरीन व्यवस्था है। पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासक को खान पान की गुणवत्ता चेक करने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही शिक्षा विभाग को खिलाड़ियों के ठहराव, मार्चपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगोली इत्यादि की जिम्मेदारी दी गयी है। सीएमओ को पर्याप्त एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

आज ये रहे विजेता
लड़कों की 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान तुषार (रेवाड़ी), द्वितीय स्थान अनिल (महेंद्रगढ़) और तृतीय स्थान नवदीप (जींद) ने प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान मीना (भिवानी), द्वितीय स्थान छोटी (हिसार) और तृतीय स्थान हनी मलिक (फरीदाबाद) ने प्राप्त किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.