नोएडा से गांजा लेकर आ रही महिला गिरफ्तार, फिर सामने आया ओडिशा कनेक्शन

Faridabad News : नोएडा से गांजा लेकर आ रही महिला गिरफ्तार, फिर सामने आया ओडिशा कनेक्शन

नोएडा से गांजा लेकर आ रही महिला गिरफ्तार, फिर सामने आया ओडिशा कनेक्शन

Google Image | symbolic Image

Faridabad News : क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने गांजा खरीदने वाले युवक और बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर उससे 8 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला
प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू सुंदर कालोनी सारन का रहने वाला है। गांजा बेचने वाली महिला पारुल बंगाल के मालदा की है। वर्तमान में वह नोएडा सेक्टर-35 के गांव मोरना में रहती है। सोनू को क्राइम ब्रांच टीम ने लकड़पुर फाटक से काबू किया। आरोपी से मौके पर 8 किलो 150 ग्राम गांज बरामद किया गया है। उसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध नशा तस्करी करने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 

पहले भी जेल जा चुका है सोनू
आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने गांजा एक महिला से खरीदना बताया। पुलिस ने महिला को नोएडा के गांव मोरना से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला ने सोनू को 64 हजार रुपये में गांजा बेचा था। महिला गांजे को ओडिशा में किसी अनजान व्यक्ति से 50 हजार रुपये में खरीद कर लाई थी। सोनू पहले भी जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.