गाजियाबाद में 'द कश्मीर फाइल्स' के रोजाना 10 शो फुल, खाने पर भी 25 प्रतिशत की छूट  

सोने पर सुहागा  : गाजियाबाद में 'द कश्मीर फाइल्स' के रोजाना 10 शो फुल, खाने पर भी 25 प्रतिशत की छूट  

गाजियाबाद में 'द कश्मीर फाइल्स' के रोजाना 10 शो फुल, खाने पर भी 25 प्रतिशत की छूट  

Google Image | द कश्मीर फाइल्स

Ghaziabad : कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' खूब सुर्खियां बटोर रही है। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और नरसंहार पर आधारित फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ट्रांस हिडन के माल में पहले फिल्म के दो से तीन शो चलते थे, लेकिन पिछले कई दिन से अब रोजाना 9 से 10 शो चलाए जा रहे हैं। सभी शो फुल रहते हैं। वहीं, शिप्रा माल के द बीयर हाउस कैफे में फिल्म देखने वालों को टिकट दिखाने पर खाने में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

रोजाना 10 शो चल रहे
इंदिरापुरम के आदित्य माल में यूएस सिनेमा के मैनेजर राहुल त्यागी ने बताया कि फिल्म हकीकत को बयां कर रही है। शुक्रवार से फिल्म टैक्स फ्री कर चलाई जा रही है। दिनभर में फिल्म के 10 शो चलाए जा रहे हैं। सभी शो फुल रहते हैं। वहीं, वैशाली सेक्टर तीन स्थित महागुन माल के सिक्योरिटी हेड निर्दोष कसाना ने बताया कि पीवीआर में पहले तीन शो चलते थे। अब प्रतिदिन 9 शो चलाए जा रहे हैं। सभी शो फुल रहते हैं।

25 प्रतिशत की छूट खाने पर
उधर, फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखने वालों को कई रेस्टोरेंट खाने में छूट दे रहे हैं। शिप्रा माल स्थित द बीयर हाउस कैफे के महाप्रबंधक केशव शर्मा ने बताया कि इस फिल्म की टिकट दिखाने पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। शिप्रा माल में जो लोग फिल्म देखने आ रहे हैं, उन्हें रेस्टोरेंट में विशेष सुविधा दी जा रहा है। फिल्म देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग रेस्टोरेंट में आ रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.