गाजियाबाद में 100 वार्डों को सेनेटाइज किया गया, मेयर ने कहा-‘मिल कर कोरोना को हराएंगे’

अभियानः गाजियाबाद में 100 वार्डों को सेनेटाइज किया गया, मेयर ने कहा-‘मिल कर कोरोना को हराएंगे’

गाजियाबाद में 100 वार्डों को सेनेटाइज किया गया, मेयर ने कहा-‘मिल कर कोरोना को हराएंगे’

Tricity Today | 100 वार्डों को सेनेटाइज किया गया

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसकी रोकथाम के लिए गाजियाबाद नगर निगम भी निरंतर सेनेटाइजेशन अभियान चल रहा है। कोरोना महामारी से आज हर इंसान जंग लड़ रहा है। इस जंग में संक्रमण से शहर को मुक्ति दिलाने के लिए शहर के सफाई योद्धा (निगम सफाईकर्मी) भी दिन-रात कार्य में जुटे हुए हैं। मेयर आशा शर्मा के अथक प्रयासों से हर वार्ड में लगातार सेनेटाइजेशन, फॉगिंग एवं सफाई अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। 

इसके अलावा मेयर भी अलग-अलग तरीके से लोगों की मदद कर रही हैं। वह भी जनता की सेवा में जुटी है। मेयर के इस कार्य में पार्षद भी बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं। मेयर-पार्षद के कार्यों की चारो तरफ प्रशंसा हो रही है। मेयर आशा शर्मा ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना वजह घर से बाहर न निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर का उपयोग लगातार करते रहें। आप सुरक्षित रहें, इसलिए हम बाहर हैं। आप लोगों की जागरूकता से हम एक बार फिर से कोरोना महामारी की जंग से लड़ सकते हैं। पहले की तरह इस बार भी आप लोगों की सुरक्षा के लिए नगर निगम के सफाई योद्धा घर-घर, सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक स्थानों पर लगातार सेनेटाइजेशन एवं फांगिग कर रहें है।

मेयर ने बताया कि मंगलवार को 100 वार्डों में सेनेटाइजेशन, फॉगिंग एवं सफाई अभियान चलाया गया। यह निरतंर जारी रहेगा। कोरोना अभी खत्म नही हुआ है। आने वाले समय में और तेजी से फैलेगा। इससे हम शहरवासियों को बचना है। अपने घर को सुरक्षित रखना है। समय-समय पर हाथ साफ करें। दो गज की दूरी बना कर रखें और मास्क अवश्य लगाएं। बहुत जल्द ही कोरोना जैसी महामारी को मात देंगे। सामुहिक प्रयासों से कोरोना हारेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.