11 साल के लड़के ने तीन वर्षीय बच्ची से की दरिंदगी, लड़ाई के बाद खुली पोल

गाजियाबाद में शर्मनाक मामला : 11 साल के लड़के ने तीन वर्षीय बच्ची से की दरिंदगी, लड़ाई के बाद खुली पोल

11 साल के लड़के ने तीन वर्षीय बच्ची से की दरिंदगी, लड़ाई के बाद खुली पोल

Google Photo | Symbolic Photo

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पर एक 11 साल के लड़के ने 3 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी करने के आरोप लगे है। रविवार को दोनों पक्ष में विवाद हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में लड़के को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। 

क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक कॉलोनी में व्यक्ति अपनी पत्नी और 3 साल की बच्ची के साथ रहता है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर चौखट पर बैठी हुई थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसकी साथ दरिंदगी की थी। बच्ची रोते हुए अपने घर आई और पूरी कहानी अपनी मां को बता दी। इसके बाद रविवार को दोनों पक्ष में विवाद हुआ। 

पुलिस ने लिया यह एक्शन
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में रविवार को विवाद हुआ था। विवाद के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धारा के तहत शिकायत दर्ज की गई है। लड़के को बल सुधार गृह भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला करीब 20 दिन पुराना है, लेकिन रविवार को विवाद होने के बाद मामला दोबारा से उठा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.