रालोद के 13 नए जिलाध्यक्ष घोषित, जयंत चौधरी ने इन नेताओं को सौंपी कमान

BIG BREAKING : रालोद के 13 नए जिलाध्यक्ष घोषित, जयंत चौधरी ने इन नेताओं को सौंपी कमान

रालोद के 13 नए जिलाध्यक्ष घोषित, जयंत चौधरी ने इन नेताओं को सौंपी कमान

Google Image | Jayant Chaudhary

Ghaziabad : राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने थोड़ी देर पहले 13 जिले में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के बागपत, गाजियाबाद और सहारनपुर को राष्ट्रीय लोकदल ने नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इसके अलावा जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश का संगठन महासचिव अजीत राठी को बनाया है। वहीं, पूर्व विधायक दिलवाज खान को संगठन महासचिव हस्तिनापुर की जिम्मेदारी सौंपी है।

राव केसर सलीम को सहारनपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया गया। बागपत के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा को बनाया। गाजियाबाद के रालोद जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी अमित त्यागी सरना को दी है। महेश कुमार को आगरा, मनवीर सिंह को अमरोहा, मतलूब अली को बरेली का जिलाध्यक्ष बनाया है।

इसके अलावा शाहिद हुसैन को रामपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। जितेंद्र सिंह यादव को बदायूं की जिम्मेदारी सौंपी है। आरिफ हजरत खान को पीलीभीत का जिलाध्यक्ष बनाया है। शिवप्रसाद द्विवेदी को लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी सौंपी है। शरद कुमार पांडे को सीतापुर, मास्टर देशराज सिंह को फिरोजाबाद और विद्याराम यादव को मैनपुरी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.