14 साल की किशोरी के हुआ पेट में दर्द, डॉक्टर बोले- 5 महीने का बच्चा पल रहा, पीड़िता ने रोते हुए सुनाई आपबीती

गाजियाबाद में शर्मनाक मामला : 14 साल की किशोरी के हुआ पेट में दर्द, डॉक्टर बोले- 5 महीने का बच्चा पल रहा, पीड़िता ने रोते हुए सुनाई आपबीती

14 साल की किशोरी के हुआ पेट में दर्द, डॉक्टर बोले- 5 महीने का बच्चा पल रहा, पीड़िता ने रोते हुए सुनाई आपबीती

Google Image | Symbolic Photo

Ghaziabad News : गाजियाबाद जनपद में 14 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी किशोरी के परिजनों को 5 महीने बाद तब लगी, जब किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़ित किशोरी को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके कारण पीड़िता ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी थी, लेकिन जब पीड़िता किशोरी गर्भवती हो गई तो परिजनों को अपनी बेटी के साथ घटी इस घटना के बारे में जानकारी हुई। अब पीड़ित के परिजनों ने गाजियाबाद पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

5 महीनों से गर्भवती है किशोरी
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में अपने परिजनों के साथ रहने वाली 14 साल की किशोरी आठवीं क्लास में पढ़ती है। किशोरी के पेट में कुछ दिनों पहले दर्द हुआ था। जिसके बाद उसके परिजन डॉक्टर के पास गए। तब किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को हुई। डॉक्टर ने बताया कि यह 14 साल की किशोरी 5 महीनों से गर्भवती है। इसी के कारण किशोरी के पेट में दर्द होता है और पेट फूल रहा है।

कुछ लड़कों पर गैंगरेप का आरोप
इस मामले के बाद जब किशोरी के परिजनों ने अपनी बेटी से पूछना शुरू किया तो उसने बताया कि 5 महीने पहले उसके साथ कुछ लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने उस को धमकी दी थी कि अगर वह इस बात की जानकारी किसी को बताएगी तो वह उसको उसके परिवार को जान से मार देंगे। जिसके बाद किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। किशोरी और पीड़ित परिजनों ने मामले की जानकारी गाजियाबाद पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी है। 

पुलिस ने जांच शुरू की
इस मामले में गाजियाबाद के एसपी देहात ईराज का कहना है कि किशोरी की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गाजियाबाद पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। इस मामले में जो भी आरोपी पाए जाएंगे, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.