इन जगहों के लिए संचालित होंगी 200 अतिरिक्त बसें, दीपावली और छठ पूजा पर दी जा रहीं सुविधाएं

Ghaziabad News : इन जगहों के लिए संचालित होंगी 200 अतिरिक्त बसें, दीपावली और छठ पूजा पर दी जा रहीं सुविधाएं

इन जगहों के लिए संचालित होंगी 200 अतिरिक्त बसें, दीपावली और छठ पूजा पर दी जा रहीं सुविधाएं

Google Image | Symbolic

Ghaziabad News : दीपावली और छठ पूजा पर अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा दीपावली और छठ पूजा पर 200 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ऑनलाइन सीटें भी बुक की जा रही हैं। इसी के साथ समय पर आने वाले यात्रियों के किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए भी तैयारियां की जा रहीं हैं।

यह है पूरी योजना
दीपावली और छठ पर्व पर गाजियाबाद से अपने घर जाने वाले लोगों के लिए बड़ा तोहफा दिया जा रहा है। त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर की तरफ प्रस्थान करते हैं। इसके लिए रोडवेज ने पहले से ही कमर कस ली है। इस बार 200 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि इस दौरान लोनी, साहिबाबाद, कौशांबी, खुर्जा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद और हापुड़ के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। गाजियाबाद रीजन की सभी डिपो से इन बसों का संचालन 24 घंटे किया जाएगा। 

24 घंटे रहेगी सुविधा
गाजियाबाद रीजनल मैनेजर केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए सभी प्रकार के प्रबंध किए जा रहे हैं। गाजियाबाद के सभी डिपो पर 24 घंटे मैकेनिक की तैनाती के भी इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए मकैनिकों की ड्यूटी शिफ्टवाइज लगाई जा रही है। बसों के खराब होने पर इन्हें तत्काल रिपेयर भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 75 प्रतिशत बस भर जाने के बाद ही बसों का संचालन किया जाएगा। यदि 75 फीसदी से काम यात्री बस में पाए गए तो इसके लिए चालक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.