दुनिया को अलविदा कहे बीता जमाना, साढ़े तीन सौ किसान अब भी ले रहे पेंशन

Ghaziabad News : दुनिया को अलविदा कहे बीता जमाना, साढ़े तीन सौ किसान अब भी ले रहे पेंशन

दुनिया को अलविदा कहे बीता जमाना, साढ़े तीन सौ किसान अब भी ले रहे पेंशन

Google Image | Symbloic

Ghaziabad News : विभिन्न योजनाओं के तहत खोले गए लाभार्थियों के खातों को आधार कार्ड से लिंक कराना शुरू किया गया है। इस दौरान पेंशन जैसी योजनाओं में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गाजियाबाद में किसान पेंशन ले रहे साढ़े तीन सौ खाताधारक मृत पाए गए हैं। अब इन खातों से निकाली गई रकम की रिकवरी किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

आधार से लिंक शुरू हुआ तो खुलने लगी परतें
जिला समाज कल्याण विभाग, जिला महिला कल्याण विभाग और दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन अब जांच के घेरे में आ गई है। इन खातों को अब आधार से लिंक किया जा रहा है। साथ ही खातों से जुड़ी अनियमितता भी सामने आ रहीं हैं। किसान पेंशन से जुड़ी शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद इन खातों को आधार से लिंक कराने की योजना बनी। इसके बाद धीरे-धीरे अब इन खातों से जुड़ी अनियमितता सामने आ रही हैं। पेंशन से जुड़े विभागों ने फैसला लिया है कि अतिरिक्त धनराशि लेने वाले खातों पर कार्रवाई कर वसूली की जाएगी।

18 हजार लाभार्थियों को पेंशन का लाभ
किसान पेंशन ही नहीं बल्कि विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन में भी ऐसे पेंशन धारियों का खुलासा हुआ है जिनकी मृत्यु हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन उनके परिजन पेंशन का पैसा खाते से निकाल रहे हैं। समाज कल्याण विभाग, जिला महिला कल्याण विभाग व दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा पेंशनधारियों के खातों को आधार कार्ड से लिंक कराने का काम शुरू किया है। जिले में 17 हजार किसानों को बुजुर्ग पेंशन दी जा रही थी। जब इन खातों का सत्यापन किया गया तो उनमें से साढ़े तीन सौ ऐसे खातों का पता चला, जिसके खाताधारक की मृत्यु काफी समय पहले हो गई थी। उन खातों को उनके परिजनों द्वारा संचालित किया जा रहा था। विभाग ने तत्काल ऐसे खातों में पेंशन भेजना बंद कर दिया है और भेजी गई धनराशि की वसूली के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं 1,165 नए आवेदन भी जोड़े गए हैं। वर्तमान में अब लगभग 18 हजार लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। 

सीडीओ ने दिए रिकवरी के आदेश
सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक के मुताबिक आधार से लिंक होने के बाद लाभार्थियों की सही स्थिति का पता चल रहा है। गलत तरीके से पेंशन लेने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन में भी 39 महिला मृतक मिलीं जिनके खाते से लगातार पेंशन निकाली जा रही थी। वहीं जांच में 32 ऐसे मामले पाए गए जो गलत तरीके से पेंशन ले रही थे। जांच के बाद सभी की पेंशन को रोका गया। 16 दिव्यांगजन पेंशन खाते ऐसे थे जिनकी पेंशन शासन द्वारा दी जा रही थी और लाभार्थी दिव्यांगजन की मृत्यु हो चुकी थी, 3 पेंशनधारक अपात्र पाए गए हैं। इन सभी से विभाग रिकवरी में जुट गए हैं। जांच में ऐसे पाए गए हैं जो या तो मर चुके हैं या फिर गलत तरीके से पेंशन का लाभ ले रहे हैं। आधार लिंकिंग के उपरांत सभी पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.